WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
भरतपुर। यह मामला भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के गांव नगला भोला का है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कुछ तांत्रिकों का गैंग सक्रिय है, जो भोले भाले लोगों को इलाज के नाम पर तो कभी नौकरी या घर में सुख शांति के नाम पर बरगलाकर पैसे ऐंठता है.
मामला ऐसा है कि महिला तांत्रिक बाल खोलकर अजीबो-गरीब हरकतें कर रही है. उसका दूसरा साथी शख्स को लगातार पीट रहा है. पिटाई खा रहे शख्स के परिजन में आसपास बैठे हैं और पीछे तेज म्यूजिक की आवाज सुनाई दे रही है.
रुदावल थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि इस मामले में दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति की पिटाई की थी उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इन लोगों ने तांत्रिक विद्या के आधार पर एक व्यक्ति की पिटाई की अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

