Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट, 100 नामों का हो सकता है ऐलान
Headlines

जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट, 100 नामों का हो सकता है ऐलान

October 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार की सियासत में एक नई दिशा की बात करने वाली प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज आज सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने जा रही है। सुबह 11:30 बजे जारी की जाने वाली इस लिस्ट में सौ से अधिक सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन का पैमाना वही रहेगा जो पहली सूची में तय किया गया था।

रविवार को मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बताया कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पाएगा, उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पार्टी उनके लिए संगठन में अन्य जिम्मेदारियों की व्यवस्था करेगी। इसी दिन दोपहर में जनसुराज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक हुई, जिसमें इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 9 अक्टूबर को जनसुराज की पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें कुल 51 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। पहली लिस्ट में ही पार्टी ने अपनी विविधता और प्रतिनिधित्व की नीति का संकेत दे दिया था। मोरवा से कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को उतारने से लेकर गोपालगंज से प्रीति किन्नर और पटना के कुम्हरार से मशहूर गणितज्ञ केसी सिन्हा को उम्मीदवार बनाने तक, पार्टी ने यह दिखाने की कोशिश की थी कि वह पारंपरिक राजनीति के दायरे से बाहर निकलकर नए चेहरों और विचारों को आगे ला रही है। इसके अलावा अस्थावां से आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह और मांझी सीट से हाईकोर्ट के वकील वाई. वी. गिरी भी मैदान में हैं।

जनसुराज ने सामाजिक और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है। पहली सूची में सबसे अधिक उम्मीदवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग से हैं, जबकि दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के लोगों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि टिकट बंटवारे के बाद पार्टी के भीतर कुछ असंतोष की खबरें भी आई थीं और कुछ जगहों पर विरोध-प्रदर्शन भी देखने को मिला।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने साफ किया है कि जनसुराज हर दिन एक नई सूची जारी करता रहेगा और धीरे-धीरे सभी उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इस बीच प्रशांत किशोर खुद 11 अक्टूबर को राघोपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजुबिन गर्ग मौ’त मामले में चार लोगों की गवाही आज, CID के हाथ लगे तगड़े सबूत
Next Article वरिष्ठ नेता अरुण सिंह का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.