Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा : बिजली समस्या पर जयराम महतो ने सरकार को घेरा
Headlines

झारखंड विधानसभा : बिजली समस्या पर जयराम महतो ने सरकार को घेरा

March 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जयराम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं जोर-शोर से उठीं। डुमरी के विधायक जयराम महतो ने सदन में कहा कि राज्य के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने या बिजली के तार खराब होने के बाद लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों से लगातार शिकायतें मिलती हैं कि ट्रांसफार्मर जलने या तार टूटने के बाद कई दिनों तक बिजली नहीं आती। इससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित होता है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर छोटे कारोबार तक पर इसका असर पड़ता है।

शिकायत की व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग

जयराम महतो ने सरकार से यह भी पूछा कि ऐसी स्थिति में उपभोक्ता अपनी शिकायत आखिर कहां दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी होने पर शिकायत किस अधिकारी या कार्यालय में करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से यह भी जानना चाहा कि बिजली विभाग की ओर से मरम्मत या ट्रांसफार्मर बदलने के लिए क्या समय सीमा तय है। साथ ही अगर तय समय में काम नहीं होता तो संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

auto

विपक्ष के सदस्यों ने भी किया समर्थन

इस मुद्दे पर विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी जयराम महतो का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिजली आम लोगों की बुनियादी जरूरत है और इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि बिजली कोई मुफ्त सेवा नहीं है। उपभोक्ता इसके लिए नियमित रूप से भुगतान करते हैं। इसलिए यह उनका अधिकार है कि उन्हें अच्छी और निर्बाध बिजली सेवा मिले। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर कहीं ट्रांसफार्मर जल जाता है तो उसे 24 घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था होनी चाहिए।

ट्रांसफार्मर की कमी से होती है देरी

इस पर ऊर्जा मंत्री ने सदन में कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसे बदलने में दिक्कत आती है। उन्होंने स्वीकार किया कि विभाग में ट्रांसफार्मर की कमी होने के कारण समय पर उपलब्धता नहीं हो पाती, जिसके चलते मरम्मत या बदलाव में देरी हो जाती है।

जल्द जारी होगा टोल-फ्री नंबर

मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता फिलहाल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर या डिवीजन कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी करने की तैयारी कर रहा है, ताकि लोग आसानी से बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में छाए बादल, कई जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में टेका माथा, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की
Next Article चंदवारा थाना में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर को उठा ले गयी ACB… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.