Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 04:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में टेका माथा, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की
Headlines

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में टेका माथा, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की

March 12, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Balrampur (UP) : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देवीपाटन मंदिर में माता पाटेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर गर्भगृह में माता के चरणों में पूजा अर्पित कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गौवंश के साथ समय बिताते हुए उन्हें दुलार किया। इस दौरान मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी महाराज उनके साथ मौजूद रहे।

दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर में विकास कार्यों की समीक्षा

सीएम बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने यहां निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। शाम को वे देवीपाटन मंदिर पहुंचे और वहां रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह माता पाटेश्वरी के दर्शन के बाद लगभग 9:35 बजे मुख्यमंत्री का काफिला मंदिर से आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवानीपुर के हेलीपैड तक गया, जहां से वे अयोध्या के लिए रवाना हुए।

Advertisement Advertisement

देवीपाटन नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

सीएम ने 19 मार्च से शुरू होने वाले देवीपाटन राजकीय मेले की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्रि के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात किए जाएं।

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का मौका, UPPCB में 115 पदों पर Vacancy

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी का मौका, UPPCB में 115 पदों पर Vacancy
Next Article झारखंड विधानसभा : बिजली समस्या पर जयराम महतो ने सरकार को घेरा

Related Posts

Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
Headlines

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने झारखंड पुलिस को दी नयी ताकत और रफ्तार

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026

सीएम हेमंत ने झारखंड पुलिस को दी नयी ताकत और रफ्तार

March 13, 2026

गर्मियों में पसीने से चिपचिपी हो रही है स्किन, अपनाएं ये आसान टिप्स

March 13, 2026

रोजी-रोटी की तलाश में निकला पांच बच्चों का पिता 42 रोज से लापता

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.