Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 11:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DGP का सख्त रुख : 15 दिन में दें खाली पदों की रिपोर्ट, मालखाना प्रभार तुरंत सौंपें
Headlines

DGP का सख्त रुख : 15 दिन में दें खाली पदों की रिपोर्ट, मालखाना प्रभार तुरंत सौंपें

September 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को राज्य भर के पुलिसकर्मियों की सेवा से जुड़े मामलों और थानों के मालखानों की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एसीपी, एमएसीपी, प्रोन्नति और मालखानों के लंबित प्रभार को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्यालय के आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों के एसएसपी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

प्रमोशन और वित्तीय लाभ के मामलों में तेजी लाने का हुक्म

डीजीपी ने बैठक में साफ कहा कि पुलिसकर्मियों, ट्रेड चालकों, आर्मोरर और हवलदार संवर्ग के एसीपी और एमएसीपी से जुड़े मामलों को जिला स्तर पर ही तेजी से निपटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो पुलिसकर्मी अगले एक साल के भीतर रिटायर होने वाले हैं, उनके वित्तीय उन्नयन के मामलों को पहली प्राथमिकता में रखकर पूरा किया जाए। इसके साथ ही पहले से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों के बकाए मामलों को भी जल्द सुलझाने को कहा गया है। आरक्षी से हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

मालखाना और केस के अटके प्रभार पर कड़ा रुख

बैठक के दौरान थानों के मालखानों की अव्यवस्था और पुराने प्रभार पर खास चर्चा हुई। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को ऐसे थानों की पहचान करने को कहा, जहां से पुराने पुलिस पदाधिकारियों का तबादला तो हो चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक केस डायरी या मालखाने का प्रभार नए अधिकारियों को नहीं सौंपा है। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान थाना प्रभारियों के साथ तालमेल बिठाकर इन सभी मामलों और मालखानों का विधिवत हैंडओवर तुरंत कराया जाए। इसके अलावा मालखानों के रजिस्टरों को अपडेट करने और सामान के सही रखरखाव पर भी जोर दिया गया।

पुलिस सभा में सुनें समस्याएं, 15 दिनों में दें रिक्तियों की रिपोर्ट

जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने जिलों में नियमित रूप से पुलिस सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य में पुलिस बल की कमी को देखते हुए डीजीपी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया कि वे रिक्त पदों में से 50 फीसदी पदों का रोस्टर क्लीयरेंस कराएं और अलग-अलग संवर्ग में खाली पदों की पूरी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय को भेजें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक से लैस होनी चाहिए।

इस बैठक में एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आईजी पंकज कम्बोज, आईजी पटेल मयूर कनैयालाल और डीआईजी इंद्रजीत महथा सहित मुख्यालय के कई वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : ‘हुजूर, हम रोज बिना गिरे स्कूल जाना चाहते हैं, रास्ता बनवा दीजिए’… सुन दरक गया कलेजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगेहूं-चावल से खाद तक संकट, काला सागर और होर्मुज के बाद अल नीनो ने बढ़ाई टेंशन
Next Article 13 जगहों पर पुलिस ने रोकी रफ्तार, 1200 से ज्यादा लोगों को SP दे गये सुरक्षा का मंत्र

Related Posts

Headlines

13 जगहों पर पुलिस ने रोकी रफ्तार, 1200 से ज्यादा लोगों को SP दे गये सुरक्षा का मंत्र

September 29, 2026
दुनिया

गेहूं-चावल से खाद तक संकट, काला सागर और होर्मुज के बाद अल नीनो ने बढ़ाई टेंशन

September 29, 2026
झारखंड

मेढ़ेटुंगरी में मांदर की थाप पर झूमा करम अखड़ा, नवाजे गये 24 होनहार

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

13 जगहों पर पुलिस ने रोकी रफ्तार, 1200 से ज्यादा लोगों को SP दे गये सुरक्षा का मंत्र

September 29, 2026

DGP का सख्त रुख : 15 दिन में दें खाली पदों की रिपोर्ट, मालखाना प्रभार तुरंत सौंपें

September 29, 2026

गेहूं-चावल से खाद तक संकट, काला सागर और होर्मुज के बाद अल नीनो ने बढ़ाई टेंशन

September 29, 2026

मेढ़ेटुंगरी में मांदर की थाप पर झूमा करम अखड़ा, नवाजे गये 24 होनहार

September 29, 2026

सुरक्षा का लाइव पाठ : CISF ने PTPS कॉलेज में दी फायर फाइटिंग ट्रेनिंग

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.