अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों की जांच में ब्रेन में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और परिजनों के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों की एक टीम लगातार रामदास सोरेन की सेहत पर नजर रखे हुए है।
रामदास सोरेन झारखंड के आदिवासी समाज की मजबूत आवाज माने जाते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके अचानक बीमार होने की खबर से राजनीतिक हलकों और समर्थकों में चिंता का माहौल है।
डॉक्टरों के अनुसार, आगे की स्थिति अगले 24 से 48 घंटे में स्पष्ट होगी। फिलहाल इलाज जारी है और पूरे राज्य में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें : समोसा खरीदने होटल में घुसे बुजुर्ग, बाहर उचक्कों ने कर दिया कांड
इसे भी पढ़ें : अगले महीने लगेगा इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, किस रोज… जानें
इसे भी पढ़ें : मां के गहने चुराकर दोस्तों को बेचा, फिर जो पुलिस ने किया… जानें



