Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 06:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नए साल पर झारखंड में रिकॉर्डतोड़ ठंड, शिमला से भी ठंडी रांची
Headlines

नए साल पर झारखंड में रिकॉर्डतोड़ ठंड, शिमला से भी ठंडी रांची

January 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : नए साल के पहले दिन झारखंड ने ठंड का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे गिर गया। रांची में पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि हिल स्टेशन शिमला में यह 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई। रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत नौ जिलों में कोहरा गहरा रहा। अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

Advertisement Advertisement

अन्य शहरों में भी ठंड ने कहर बरपाया। गुमला में 3.9, कांके में 3.0, मेदिनीनगर में 5.1, बोकारो में 6.1, चाईबासा में 8.8 और जमशेदपुर में 9.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट रद्द हो गई, जबकि कई उड़ानें देरी से चलीं। रांची-बेंगलुरु फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट हुई, वहीं दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट्स भी देर से रवाना हुईं। यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

ठंड के साथ प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धनबाद में AQI 603 तक पहुंच गया, जो अत्यंत खराब श्रेणी में है। जमशेदपुर में AQI 499, बोकारो में 400, रांची में 353 और पलामू में 300 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और सिंहभूम जिलों में शीतलहर और पाला पड़ने की आशंका है। न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री तक रह सकता है।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये खास ड्रिंक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 01 जनवरी, 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article कुमार रजत बनें रांची के सदर SDO, बाकी की पोस्टिंग कहां… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.