Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 09:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 11 जनवरी को झारखंड सरकार का सोशल मीडिया पर महाअभियान… जानें क्या
Headlines

11 जनवरी को झारखंड सरकार का सोशल मीडिया पर महाअभियान… जानें क्या

January 9, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाअभियान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर महाअभियान चलाया जाएगा। आगामी 11 जनवरी को भोर में सभी जिलों में स्कूल आते हुए बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीर या वीडियो #SeetiBajao को टैग करते हुए पोस्ट की जाएगी। इस सोशल मीडिया महाअभियान में राज्य के हर एक जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, शिक्षक, छात्र छात्राये, अभिभावक आदि अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। इस महाअभियान में समाज के प्रबुद्धजन, मुखिया, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इनके अलावा सरस्वती वाहिनी के सदस्य एवं माता समिति के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। सूबे में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित अनूठी पहल ‘सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ’ के व्यापक एवं सकारात्मक परिणाम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस कार्यक्रम का मकसद स्कूलों में स्टूडेंट्स की उपस्थिति बढ़ाना है।

जिला शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

Advertisement

“सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ” महाअभियान के संदर्भ में राज्य शिक्षा सचिव के रवि कुमार के निर्देशानुसार आज विभिन्न जिलों में 11 जनवरी के सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए अहम बैठक की गयी। इसमें जिला के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही 11 जनवरी के दिन इस महाअभियान की व्यापक सफलता को लेकर पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक हर विद्यालय में पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।

स्कूलों में पर्याप्त सीटी हो उपलब्ध

सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए स्कूलों को पर्याप्त सीटी रखने का निर्देश दिया गया है। राज्य शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पर्याप्त संख्या में सीटी मौजूद रखने का निर्देश दिया है। जिन विद्यालयों ने अबतक सीटी का क्रय नहीं किया है, उन्हें तत्काल इसका क्रय कर लेने का निर्देश दिया गया है।

नोडल पदाधिकारी नियुक्त

सोशल मीडिया महाअभियान की सफलता के लिए जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिलास्तर पर एडीपीओ, ब्लॉक स्तर पर बीपीओ और संकुल स्तर पर सीआरपी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इस कार्यक्रम को प्रयास, एसएमसी, रुआर और पीटीएम से भी जोड़ा जाएगा।

सभी सोशल मीडिया माध्यमों का करें इस्तेमाल

राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिलों को जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट किया है कि इस सोशल मीडिया महाअभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया के सभी माध्यमों का प्रचूर इस्तेमाल करें। सिर्फ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ही नहीं, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और कू एप का भी इस्तेमाल सुनिश्चित करें।  सभी माध्यमों द्वारा #SeetiBajao को पोस्ट करें।

सिमडेगा से शुरू हुआ था अभियान

“सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ” अभियान को सिमडेगा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। जिले में इसके सकारात्मक परिणाम को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पूरे राज्य में इस अभियान को ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ अभियान के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया। देखते ही देखते यह अभियान राज्य के सभी जिलों में शुरू हो गया, जिसके परिणामस्वरूप स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पहले से बढ़ी है, साथ ही उनके अंदर नेतृत्व कौशल का भी विकास हो रहा है।

क्या है सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान?

“सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ” अभियान सिमडेगा के “सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ” अभियान के तर्ज पर ही पूरे राज्य में शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत रोजाना भोर में स्कूल में हाउस के कैप्टन और क्लास मॉनिटर सीटी बजाते हुए अपने गांव, कस्बों, टोलों के बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करते हैं। सीटी बजते ही बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो जाते हैं और अपने सहपाठी के साथ स्कूल जाते हैं। इस अभियान से बच्चों के अभिभावक भी जागरूक हो रहे हैं। पहले बच्चों द्वारा गलत जानकारी या स्कूल बंद होने की जानकारी देकर स्कूल नहीं जाने का बहाना बनाया जाता था। अब सीटी बजते ही माता पिता यह समझ जाते हैं कि स्कूल खुला है और उन्हें अपने बच्चों को समय पर तैयार करके स्कूल भेजना है।

इसे भी पढ़ें : गांव-देहात की स्वदेशी व्यवस्थाओं को हर हाल में ले जाना है आगे : सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजैसे ही SI ने घूस का पैसा पकड़ा, वैसे ही…
Next Article गुमला में नक्सलियों का तांडव, एक साथ फूंक डाली 8 गाड़ियां

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.