अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में गर्मी और उमस से लोग का हाल बेहाल है। पलामू में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधनी रांची में भी तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार 10 से 13 जून तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं, 14 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला जिले के कुचाई में 28.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 39.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ है। पर गर्मी और उमस से लोग व्याकुल हैं। रांची में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, जमशेदपुर में 37.8, डालटेनगंज में 40.1, बोकारो में 37.5 और चाईबासा में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : एसटी और एससी के मुद्दे पर भाजपा का आरोप बेतुका : झामुमो
इसे भी पढ़ें : साढ़े पांच साल में भी अनुसूचित जाति और आदिम जनजाति की स्थिति नहीं सुधार पायी हेमंत सरकार : प्रतुल
इसे भी पढ़ें : कोयला कारोबारी मनीष धानुका को घर में लगी गो’ली, हॉस्पिटल में मौ’त
इसे भी पढ़ें : खतरनाक स्टंटबाज कासिफ की बाइक जब्त, गाड़ी तक कैसे पहुंचे DSP और टीम… जानें
इसे भी पढ़ें : जमीन के धंधे में हुकूमत के वास्ते जुगाड़ कर रहे थे मौत का सामान, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण विकास विभाग ‘इंजीनियर साहब’ अब ACB के शिकंजे में… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : गरीबों के ‘आयुष्मान’ को ATM समझने की भूल न करें अस्पताल : डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : कोयला कारोबारी मनीष धानुका को घर में लगी गो’ली, हॉस्पिटल में मौ’त



