Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थाना के ठीक बाहर पारा शिक्षक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर मार ली माचिस… फिर
Headlines

थाना के ठीक बाहर पारा शिक्षक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर मार ली माचिस… फिर

February 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : थाना के बाहर एक पारा शिक्षक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर माचिस मार ली। कोई कुछ समझ पाता तब तक पारा शिक्षक झुलसने लगे थे। इस घटना में पारा शिक्षक के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। MRMCH में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। पारा शिक्षक की पहचान 40 साल के रणधीर कुमार सिंह के तौर पर की गयी। रणधीर पलामू के पांडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाला में बतौर पारा शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं इस घटना को पांडू थाना के ठीक सामने अंजाम दिया गया।

पांडू थानेदार कुमार सौरभ ने बताया कि पारा शिक्षक रणधीर कुमार सिंह शराब पीकर गांव में बना रहे जलमीनार के निर्माण में लगे मिस्त्री और मजदूर के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर उनके चचेरे भाई और प्रमुख पति सिंटू सिंह ने उन्हें डांट फटकार लगाई और बताया कि पारा शिक्षक होते हुए शराब पीकर ऐसी हरकत करना ठीक नहीं है।

Advertisement Advertisement

पारा शिक्षक रणधीर को अपने बड़े भाई की डांट फटकार नागवार गुजरी और उन्होंने भाई के खिलाफ ही मामला दर्ज करने के लिए आवेदन लेकर थाना पहुंच गए। हालांकि वह थाना गेट के अंदर नहीं आए वह अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ भी लेकर आए थे। उन्होंने गेट के पहले ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना की फैली खबर के बाद आसपास से जुटे लोगों ने झुलसे टीचर को बचाया गया और फिर इलाज के लिए भेजा गया।

पांडू थानेदार कुमार सौरभ ने कहा कि अगर आवेदन लेकर था के अंदर पहुंचते तो जरूर उस पर विचार किया जाता, लेकिन घटना से लगता है कि रणधीर कुमार सिंह प्लानिंग के तहत खुद को जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे और थाना गेट से पहले खुद को जला लिया। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

इधर, पारा शिक्षक रणधीर कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए MRMCH में मंगलवार शाम लाया गया और प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने से पहले उनका बयान लिया गया। हालांकि रणधीर कुमार बार-बार अपना बयान बदल रहे थे।

जानकारी मिली है कि थाना आने के दौरान रणधीर अपनी सात साल की बेटी को भी साथ लेकर बाइक से आए थे। थाना गेट से पहले अपनी बेटी को उतारकर साइड कर दिया था एवं खुद को जला लिया था।

इसे भी पढ़ें : रात में लाउड स्पीकर और DJ बजे तो इस नंबर पर करें शिकायत, गुप्त रहेगी पहचान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात में लाउड स्पीकर और DJ बजे तो इस नंबर पर करें शिकायत, गुप्त रहेगी पहचान
Next Article राशिफल @ 26 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.