Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए वजन कम करेंगी कंगना रनौत, इसी साल रिलीज होगी दोनों फिल्म
Headlines

‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए वजन कम करेंगी कंगना रनौत, इसी साल रिलीज होगी दोनों फिल्म

March 5, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। फिलहाल कंगना की तीन फिल्में कतार में है, जिसमें ‘थलाइवी’, ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ शामिल है। ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभा रही है। वहीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर बताया कि इस फिल्म में अभिनय के लिए कंगना ने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया है और अब वह अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए अपना वजन कम कर रही है। रंगोली ने ट्विटर पर कंगना की आगामी फिल्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘थलाइवी के आखिरी शेड्यूल में कंगना ने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया है, अब कंगना 2 महीने बाद ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की शूटिंग शुरू करेगी। क्या वह उस वजन को कम कर पायेंगी? आइये देखे!’

रंगोली द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में एक तस्वीर तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की है। वहीं दूसरी तस्वीर में नीले रंग की साड़ी पहने हुए कंगना हू-ब-हू जयललिता की तरह ही दिखाई दे रही हैं। कंगना की यह तस्वीर फिल्म थलाइवी की है, जिसमें कंगना साड़ी पहने खड़ी है। वहीं अन्य दो तस्वीरों में वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है। फिल्म ‘थलाइवी’ में जयललिता के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर को दिखाया जायेगा।
फिल्म का नाम तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। इस फिल्म के लिए कंगना ने भरतनाट्यम भी सीखा है। इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं। ‘थलाइवी’ इसी साल जून में रिलीज होगी। वहीं फिल्म ‘तेजस’ में कंगना पायलट की भूमिका में हैं। यह एक देशभक्ति फिल्म होगी। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा है। फिल्म ‘तेजस’ इसी साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रजनीश घई की फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना एक्शन करती दिखाई देगी। यह फिल्म मई, 2020 में रिलीज होगी।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत में कोरोना वायरस की दस्तक पर सलमान खान ने कहा-नमस्कार…हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है!
Next Article भारत में ‘नो टाइम टू डाई’ की रिलीज डेट स्थगित, अब यूके में 12 नवंबर और यूएसए में 25 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.