Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 12:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची ODI में कोहली का धमाकेदार शतक, भारत ने ठोके 349 रन
Headlines

रांची ODI में कोहली का धमाकेदार शतक, भारत ने ठोके 349 रन

November 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोहली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और कप्तान एडन मार्करम ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारत ने तय 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन खड़े कर दिए।

रोहित और कोहली की मजबूत साझेदारी

ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा उतरे। यशस्वी 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित और विराट कोहली ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

Advertisement Advertisement

विराट कोहली का रिकॉर्ड शतक

मध्य क्रम में कोहली पूरी तरह लय में दिखे। उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक है, जिसके साथ उन्होंने एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली 135 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

6⃣, 6⃣, 4⃣

Enjoy some more brilliance from Virat Kohli’s magnificent 135(120)

Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/evy97Jse4k

— BCCI (@BCCI) November 30, 2025

राहुल और जडेजा ने स्कोर बढ़ाया

रुतुराज गायकवाड़ आठ और वाशिंगटन सुंदर 13 रन ही जोड़ पाए। आखिर में केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने रनगति तेज की। जडेजा ने 23 रन बनाए। राहुल ने सिर्फ 36 गेंदों पर 60 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों की बदौलत टीम 320 के पार पहुंची।

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर, मार्को जानसेन और ओटनील बार्टमैन ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के आगे उनकी गेंदबाजी असरहीन लगी।

इसे भी पढ़ें : यूपी का कॉन्स्टेबल निकला साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड, कैसे खुला राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोलर रेडिएशन का संकट टला: एयरबस A320 सीरीज के सभी प्लेन अपग्रेड
Next Article पति के सामने महिला से दरिंदगी, पांच संदेही पुलिस के शिकंजे में

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.