Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माधुरी दीक्षित की शादी का प्रपोजल सुरेश वाडेकर ने कर दिया था रिजेक्ट
Headlines

माधुरी दीक्षित की शादी का प्रपोजल सुरेश वाडेकर ने कर दिया था रिजेक्ट

May 17, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित बीते 15 मई को 53 साल की हो गई हैं। संजय दत्त और अजय जडेजा को छोड़ दे तो बॉलीवुड में किसी और एक्टर के साथ माधुरी का नाम नहीं जुड़ा। माधुरी की इमेज बहुत साफ सुथरी रही है। माधुरी दीक्षित थोड़ा कंजरवेटिव महाराष्ट्रीयन फॅमिली से हैं। उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें। पिता चाहते थे कि माधुरी की एक अच्छे मराठी परिवार में शादी हो जाए और वो घर-गृहस्थी संभालें । 1984 में रिलीज हुई फिल्म अबोध के बाद माधुरी के मम्मी पापा उनकी शादी तय करना देना चाहते थे । फिल्म चली नहीं थी लिहाजा माधुरी को भी लगा कि मम्मी पापा की बात मान लेती हूं।

माधुरी के पिता को काफी मशक्कत करने पर गायक सुरेश वाडेकर ( Suresh Wadekar) पसंद आये। उस समय उन्होंने सिंगिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया था । माधुरी के पिता रिश्ता लेकर सुरेश वाडेकर के घर गए लेकिन निराश होकर वापस लौटे। सुरेश वाडेकर जो माधुरी से उम्र में 12 साल बड़े थे उन्होंने शादी का रिश्ता रिजेक्ट कर दिया।

उनका कहना था कि लड़की बेहद दुबली-पतली है और वो इतनी दुबली पतली लड़की से शादी नहीं कर सकते। खुद माधुरी भी मानती है कि कभी वो जरूरत से ज्यादा दुबली थी और उनका दुबलापन बॉलीवुड में भी उनके लिए परेशानी बना। सुरेश वाडेकर ने शादी से मना किया तो माधुरी शादी के बारे में ना सोचकर बॉलीवुड में करियर बनाने निकल पड़ी और फिर वो दिन भी आ गया जब वो देश की धड़कन बन गईं। अगर माधुरी की शादी उस वक्त सुरेश वाडेकर से हो गई होती तो शायद बॉलीवुड को धक धक गर्ल नसीब नहीं होती। माधुरी की शुरूआती चंद फिल्में फ्लॉप रही लेकिन 1988 रिलीज हुई तेजाब के बाद तो फिल्म इंडस्ट्री को उनकी नई क्वीन मिल गई। तेजाब के बाद राम लखन, दिल, हम आपके हैं कौन, राजा, दिल तो पागल है, खलनायक, थानेदार, देवदास जैसी फिल्मों ने उनका एकछत्र राज कायम कर दिया।

माधुरी दीक्षित को शादी के लिए रिजेक्ट करने वाले सुरेश वाडकर ने जब उनका फिल्मों में जलवा देखा होगा तब कहीं ना कहीं उनको अपने निर्णय पर पछतावा हुआ होगा। जिस साल बॉलीवुड में माधुरी राज कायम हुआ था उसी साल 1988 में सुरेश वाडेकर से शादी कर ली। सुरेश और पद्मा की दो बेटियां हैं अनन्या और जिया वाडकर। सुरेश अपनी फैमिली लाइफ में खुश है।

माधुरी ने साल 1999 में अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई। माधुरी के दो बेटे हैं। वो पूरे परिवार के साथ अब मुंबई में रह रही हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article#सोनिया गांधी से हाथ जोड़कर कहती हूं कि प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर राजनीति न करें : निर्मला सीतारमण
Next Article हरभजन सिंह ने कहा अपने हद में रहें शाहिद अफरीदी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.