Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 01:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी
Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SOG
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Orai (UP) : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चित्रकूट से आई पुलिस की एसओजी यानी स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप टीम की जिप्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में SOG प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

अचानक टक्कर से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूट की SOG टीम किसी खास काम से जालौन आई थी। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे टीम की जिप्सी उरई शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जिप्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जिप्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

auto

प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल

हादसे के समय जिप्सी में एसओजी प्रभारी अरविंद कुमार यादव (45) समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। टक्कर के बाद सभी घायल हो गए। एसओजी प्रभारी को ज्यादा चोट आई, जबकि बाकी तीन पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजीव कुमार शर्मा और उरई कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त जिप्सी से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा।

तीन पुलिसकर्मी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी

जिला मेडिकल कॉलेज में देर रात तक घायलों का इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीन पुलिसकर्मियों को मामूली चोट होने के कारण छुट्टी दे दी। वहीं एसओजी प्रभारी अरविंद कुमार यादव को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

पुलिस ने हादसे के बाद मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा
Next Article हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.