Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज आंधी और बारिश के कहर से कई लोगों की गई जान
Headlines

तेज आंधी और बारिश के कहर से कई लोगों की गई जान

May 24, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में आई आंधी और तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन इस आंधी-तुफान की चपेट में आकर कई लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को मौका मुआयना कर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश कई दिनों से भीषण गर्मी से झुलस रहा था। गर्मी की वजह से लोग परेशान थे, लेकिन सोमवार को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जिलों में तो तूफान और बारिश दोनों हुई है। इसकी वजह से जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गये। घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी और बारिश से प्रदेश में अलग-जिलों से करीब 21 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान, बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों व परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत वितरित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि राहत व मदद पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए। उन्होंने आपदा में घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के सम्बन्ध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए। उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा करने एवं नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मण्डलायुक्तों को राहत कार्याें का प्रभावी निगरानी करने के लिए निर्देशित किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंस्थाएं चलती हैं जनसेवा से, ऐसी संस्थाओं का समाज सहयोग करे: आनंदीबेन पटेल
Next Article पलामू में नक्सलियों का मंसूबा नाकाम, सीआरपीएफ ने आईईडी को किया डिफ्यूज

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.