Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 09:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में अचानक रोक दी गई कई ट्रेनें…जानें क्यों
Headlines

बिहार में अचानक रोक दी गई कई ट्रेनें…जानें क्यों

December 30, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bihar : आरा और दरभंगा में ट्रेनों का परिचालन प्रभावितपीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थीपटना, 30 दिसंबर (हि.स.)। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 13 दिन से चल रहा है। पुन: परीक्षा की मांग को लेकर यह अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में अब लेफ्ट और राजद के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानाें पर ट्रेनाें काे राेक दिया और सड़क जाम कर

अपना विराेध जताया।

Advertisement Advertisement

साेमवार काे अभ्यर्थियों के समर्थन में अब लेफ्ट और राजद के कार्यकर्ताओं ने आरा और दरभंगा में ट्रेनों के परिचालन प्रभावित किया है। इंजन पर खड़े होकर छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एग्जाम दोबारा कराने की मांग की।

रेलवे ट्रेक पर राजद और लेफ्ट के कार्यकार्ताओं के प्रदर्शन के चलते जयनगर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे तक रुकी रही। दूसरी ओर आरा में बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन को 10 मिनट तक रोके रखा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शकारियों को हटाकर ट्रेन को रवाना किया।

छात्र संगठनों ने आरा, बोतिया और समस्तीपुर में सड़क जामकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने समस्तीपुर-पटना रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण कई गाड़ियां फंस गईं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

रविवार को अभ्यर्थियों को समर्थन देने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर धरनास्थल पर पहुंचे थे। इससे पहले निर्दलीय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और तेजस्वी भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने धरनास्थल पर जा चुके हैं। आज पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल से मुलाकात की और कैंडिडेट्स की मांगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। उसको लेकर बात की गई। राज्यपाल ने डीएम और एसपी को बुलाया है। उन्होंने बीपीएससी चेयरमैन से भी बात की है। इन सबके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट किया है और बिहार सरकार पर आंदोलन को बर्बर तरीके से कुचलने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें : सिक्कड़ निकाल रही बच्ची को अचनाक लगा गोली का छर्रा, फिर…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस कैंडिडेट्स को भाजपा से मिल रहा फंड : CM

इसे भी पढ़ें : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ इस रोज, तैयारी जोरों पर

इसे भी पढ़ें : ACB के शिकंजे में नेतरहाट स्कूल का Administrative Officer… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है : डॉ लंबोदर महतो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSBI में जॉब करने का मौका निकल न जाये, अभी करें अप्लाई
Next Article महिलाओं के बाहर झांकने पर भी पाबंदी, फरमान जारी

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.