Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में कल से धकाधक दौड़ेगी मेट्रो, CM नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी
Headlines

पटना में कल से धकाधक दौड़ेगी मेट्रो, CM नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी

October 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मेट्रो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद पटना मेट्रो का पहला चरण तैयार हो गया है और इसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। पहले फेज में न्यू ISBT से भूतनाथ तक 4.3 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चलेगी, जिसमें तीन स्टेशन  न्यू ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ शामिल हैं।

शनिवार को मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर (CMRS) जनक कुमार गर्ग ने मेट्रो सेवा को हरी झंडी दे दी। शुरुआत में मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। किराया भी तय कर दिया गया है   न्यू ISBT से जीरो माइल तक 15 रुपये और न्यू ISBT से भूतनाथ तक 30 रुपये का किराया होगा।

auto

उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री मेट्रो कॉरिडोर-1 के तहत पटना जंक्शन से मीठापुर तक 9.35 किलोमीटर लंबे भूमिगत टनल और छह अंडरग्राउंड स्टेशनों का शिलान्यास भी करेंगे। इस परियोजना पर कुल 2565.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका काम 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

कॉरिडोर-1 दो भागों में बांटा गया है। पहले हिस्से में रुकनपुरा, राजा बाजार और चिड़ियाघर स्टेशन शामिल हैं, जिन पर 1147.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे हिस्से में विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जंक्शन स्टेशन का निर्माण होगा, जिसकी लागत 1418.30 करोड़ रुपये है।

मेट्रो में हाईटेक सुविधाएं

पटना मेट्रो की हर बोगी में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर डिब्बे में दो इमरजेंसी बटन और माइक की सुविधा है, जिससे आपात स्थिति में यात्री ड्राइवर से बात कर सकते हैं और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया जा सकता है।

प्रत्येक मेट्रो में तीन बोगियां होंगी, जिनमें 138 यात्रियों के बैठने और 945 यात्रियों के खड़े होने की जगह होगी।

मधुबनी पेंटिंग से सजी बोगियां

पटना मेट्रो की खास बात इसका लोकल टच है। मेट्रो की बोगियों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है। नारंगी रंग की इन बोगियों पर बिहार के प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे गोलघर, महावीर मंदिर, बुद्ध स्तूप, नालंदा और महाबोधि वृक्ष की तस्वीरें लगाई गई हैं।

Also Read : बिहार में चुनाव को लेकर क्या है सुरक्षा की रूपरेखा, आज जानेंगे CEC ज्ञानेश कुमार

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में चुनाव को लेकर क्या है सुरक्षा की रूपरेखा, आज जानेंगे CEC ज्ञानेश कुमार
Next Article बिहार में खेल प्रशिक्षकों के लिए जबरदस्त वैकेंसी… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.