Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिम्स में मंत्री खुद डॉक्टर बने, OPD में बैठ पकड़ ली सिस्टम की असली तस्वीर
Headlines

रिम्स में मंत्री खुद डॉक्टर बने, OPD में बैठ पकड़ ली सिस्टम की असली तस्वीर

November 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिम्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मंगलवार को अलग ही नजारा दिखा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बिना सूचना के निरीक्षण के लिए पहुंचे और सीधा ओपीडी में बैठ गए। उन्होंने मरीजों की जांच की, प्रिस्क्रिप्शन लिखा और उनकी समस्याएं सुनी। मंत्री ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए है।

सभी सदर अस्पतालों में बैठेंगे मंत्री

मंत्री ने बताया कि अब वे क्रमवार सभी सदर अस्पतालों में ओपीडी में बैठेंगे। इससे मरीजों से सीधा संवाद होगा और डॉक्टरों को भी जिम्मेदारी का अहसास होगा। उन्होंने कहा कि नया ओपीडी रोस्टर जल्द जारी होगा और समय पालन पर सख्त नजर रखी जाएगी।

प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि रिम्स में सेवा दे रहे डॉक्टर अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे डॉक्टर खुद रिम्स छोड़ दें। सरकार उनकी जगह नए डॉक्टरों को मौका देगी। उन्होंने रिम्स में मैनपावर की कमी को भी स्वीकार किया और जल्द भर्ती का आश्वासन दिया।

एक्सपायरी दवाइयों पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में एक्सपायर होने वाली दवाइयों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कई कंपनियों को पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है और नई कंपनियों के चयन की प्रक्रिया जारी है।

राज्य को जल्द मिलेंगे 208 नए एंबुलेंस

उन्होंने कहा कि राज्य की एंबुलेंस सेवा की हालत खराब है। कई वाहन लाखों किलोमीटर चल चुके हैं। जल्द ही राज्य को 208 नए और हाईटेक एंबुलेंस मिलेंगे ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।

मरीजों ने बताया असली हाल

निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने अपनी परेशानियां सीधे मंत्री को बताईं। किसी ने व्हीलचेयर न मिलने की शिकायत की, किसी ने स्ट्रेचर की। इस पर मंत्री ने निदेशक को सभी जांच और मशीनों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

रिम्स निदेशक ने बताया तैयारी का हाल

रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने कहा कि मैनपावर की भर्ती की तैयारी चल रही है। अभी सवा सौ वेंटिलेटर काम कर रहे हैं और 75 नए वेंटिलेटर खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले ओपीडी में डॉक्टर गैरहाजिर रहते थे, पर अब स्थिति बेहतर हुई है।

इसे भी पढ़ें : सुनिल महतो ह’त्याकांड का रहस्य टूटा, संदेही झारग्राम से धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ की बेटियों में है दम, बदलेंगी भविष्य : डीसी मनीष
Next Article एडवोकेट गोपी कृष्ण ह’त्याकांड में बड़ा फैसला… जानें क्या

Related Posts

Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.