Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 08:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से 4 महीने तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात
Headlines

जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से 4 महीने तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

June 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. गांव के ही 4 दबंगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया है.

परिजनों के संज्ञान में यह मामला तब आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई. परेशान होकर किशोरी ने महोबा पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की गुहार लगाई है.

Advertisement

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भारतीय दंड सहिंता की कई संगीन धाराओं के तहत 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है.

दरअसल, श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की घर से गांव की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी. तभी पहले ही घात लगाए गांव के 4 दबंगों ने किशोरी का रास्ता रोक लिया और उसे उठाकर नाले के पास ले गए. वहीं उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी इस बारे में परिजनों को किशोरी ने बताया तो उसे और उसके परिवार का कत्ल कर दिया जाएगा. धमकी देने के बाद चारो दबंग किशोरी के साथ करीब 4 महीने तक लगातार दुष्कर्म करते रहे.

यही नहीं, रेप की वजह से किशोरी के गर्भ में 3 महीने से अधिक का गर्भ भी ठहर गया. किशोरी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलते ही दंबंगों ने साजिश रचकर श्रीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर और आशा बहू के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया.

किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस वारदात की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी. पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है. परिजनों का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो जाएगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगौ तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग! एक जवान घायल
Next Article श्रीनगर में एनकाउंटर, लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Related Posts

Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
Headlines

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026
Headlines

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026

न जात पूछी, न मजहब देखा… बस धड़कनों को बचाने की जिद

September 24, 2026

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026

बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.