WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजस्थान। यह मामला अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कथित गौ तस्करों का पीछा करना शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. जिसमें मनीष कुमार नाम के एक क्यूआरटी जवान को पैर पर गोली लग गई.
घायल जवान को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जिले की एसपी तेजस्विनी गौतम भी पहुंची. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक जब कथित गौतस्करों ने अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ पाया तो लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें मनीष कुमार को दाहिने पैर पर गोली लग गई. घटना में आरोपी 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है

