Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 02:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ा एक्शन : हटाये गये मोतिहारी के DAO, कई दुकानों के लाइसेंस भी सस्पेंड
Headlines

बड़ा एक्शन : हटाये गये मोतिहारी के DAO, कई दुकानों के लाइसेंस भी सस्पेंड

August 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लाइसेंस
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna/Motihari : मोतिहारी में किसानों को खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच कृषि विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कृषि निदेशक की अगुवाई में जिले के उर्वरक और बीज प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई जगह अनियमितताएं मिलने पर छह उर्वरक दुकानों और एक बीज व कीटनाशी प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं कई अन्य दुकानदारों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। कार्रवाई के बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मोतिहारी के DAO यानी जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय पटना में योगदान देने का निर्देश दिया है। उनकी जगह सहायक निदेशक (शस्य) मृणाल शास्त्री को जिला कृषि पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

किसानों को तय कीमत पर खाद मिले, यही सरकार की प्राथमिकता

संयुक्त कृषि भवन, मोतिहारी में कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कालाबाजारी की शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके बाद अधिकारियों की संयुक्त टीम और उड़नदस्ता दल ने जिले के अलग-अलग इलाकों में उर्वरक एवं बीज दुकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन सामने आया। कहीं रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली तो कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने और स्टॉक संबंधी अनियमितताओं की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित किए और अन्य मामलों में जवाब-तलब किया।

auto

DAO को हटाया, दूसरे अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मोतिहारी के DAO यानी जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया। साथ ही सहायक निदेशक (शस्य) मृणाल शास्त्री को जिला कृषि पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का फैसला लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नियमित और सघन छापेमारी अभियान जारी रखा जाए, ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके और जमाखोरी या कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

अनियमितता करने वालों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

कृषि मंत्री ने साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों तक समय पर और उचित मूल्य पर खाद पहुंचाना है। यदि कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठान खाद की जमाखोरी करता है, अधिक कीमत वसूलता है या वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : पीपा पुल हटा तो खुद ढाल बने CM सम्राट, दियारा के लोगों के वास्ते क्या कर गये… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीपा पुल हटा तो खुद ढाल बने CM सम्राट, दियारा के लोगों के वास्ते क्या कर गये… जानें
Next Article काले धुएं को मात देगी हरी चादर… रामगढ़ में BFCL की अनूठी पर्यावरण क्रांति

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.