Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मप्र: मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, पूर्व मुख्यमंत्री बोले-पद की गरिमा को समझिए
Headlines

मप्र: मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, पूर्व मुख्यमंत्री बोले-पद की गरिमा को समझिए

February 6, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ने सोमवार को एक बार फिर एक दूसरे पर सवालों के जरिए हमला बोला है। एक तरफ जहां मप्र कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए संशय बना हुआ है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व सीएम कमलनाथ के ऊपर निशाना साधा है और कहा कि जो झूठे वादे कमलनाथ ने किए थे, मैं उसे उजागर कर रहा हूं। काँग्रेस में घमासान हो रहा है। कोई भावी लिख रहा है, कोई कह रहा है कि अभी तय ही नहीं हुआ। लेकिन जिन्हें सब कुछ मिल गया वह और पाने की लालसा में अभी भी झूठे वादे कर रहे हैं। वहीं कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि आप पद की गरिमा और गंभीरता को समझिए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन वादों को पूरा करने का वचन देखकर कमलनाथ जी सत्ता में आए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। यही सच मैं जनता के सामने उजागर करना चाहता हूं कि कांग्रेस व कमलनाथ जी झूठ बोलते हैं। वह खिसियानी बिल्ली की तरह ट्विटर की चिडिय़ा उड़ाकर इधर-उधर की बात करके सवालों से बचते हैं।

auto

मुख्यमंत्री चौहान ने सवाल पूछते हुए कहा कि कमलनाथ जी ने वचन पत्र में लिखवाया था कि दो लाख तक की लागत वाले कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, लेकिन सवा साल में एक पैसा तक नहीं दिया। उल्टा कई योजनाओं के अनुदान बंद कर दिए। जनता के बीच उनका यह सच हम उजागर करेंगे।

कमलनाथ ने जवाब में पूछा सवाल

दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज को जवाब देते हुए सवाल पूछा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘शिवराज जी भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की थी कि ‘सभी किसानों को जीरो टिल सीड ड्रिल और हैपी टर्बो सीडर्स पर 90प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी ताकि कटाई में विलंब के कारण दूसरी फसल पर असर ना पड़े। प्रदेश के किसी एक भी किसान को 90 प्रतिशत सब्सिडी मिली हो तो आप जनता को बता दें। कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि आप तो रोज अपना मजाक उड़वाने के लिए ऊटपटांग बातें करने लगते हैं? पद की गरिमा और गंभीरता को समझिये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री चौहान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Next Article केन्द्रीय कोयला मंत्री से मिले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, कोयला उपलब्ध कराने का किया आग्रह

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.