Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 11:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेजस्वी के 10 तीखे सवालों पर NDA का पलटवार, एक घंटे के भीतर दिया करारा जवाब
Headlines

तेजस्वी के 10 तीखे सवालों पर NDA का पलटवार, एक घंटे के भीतर दिया करारा जवाब

September 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेजस्वी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। शनिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिये नीतीश सरकार से 10 तीखे सवाल पूछे। इन सवालों में गरीबी, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और शिक्षा जैसे मुद्दों को उठाया गया। तेजस्वी के सवालों के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की ओर से जवाबी प्रतिक्रिया सामने आई।

एनडीए प्रवक्ता ने दिया जवाब

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर नीतीश सरकार की उपलबाधियों के बारे में बताया और तेजस्वी यादव के हर सवाल का जवाब दिया। दोनों नेताओं ने आरजेडी शासनकाल को बिहार की समस्याओं की जड़ बताया और मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

Advertisement Advertisement

तेजस्वी यादव के सवालों और एनडीए के जवाब 

तेजस्वी यादव का सवालएनडीए का जवाब
बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।
बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?महिलाओं की असुरक्षा की जड़ RJD के जंगल राज में है, जब अपराधी खुलेआम घूमते थे और कानून का राज नहीं था। आज महिलाएं रात में भी बिना भय के घर से निकलती हैं।
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है?स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी RJD शासन की देन है, जहां अस्पतालों में मरीज नहीं कुत्ते घूमते थे।
बिहार में इतना अपराध क्यों है?अपराध की बढ़ोतरी लालू राज में शुरू हुई, जब गुंडे-माफिया राजनेताओं के संरक्षण में फले-फूले।
बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है?भ्रष्टाचार की नींव RJD ने डाली, जहाँ चारा घोटाले से लेकर हर योजना में लूट मची थी।
बिहार में इतनी बेरोज़गारी क्यों है?बेरोजगारी की मजबूरी लालू-राबड़ी के शासन की उपज है।
बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?पलायन की मजबूरी RJD के जंगल राज से उपजी, जहां रोजगार के नाम पर सिर्फ अपराध और अराजकता थी। आज पलायन में कमी आई है।
बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने?स्कूल भवनों की कमी लालू शासन की विरासत है, जब शिक्षा बजट परिवार की जेब में जाता था। आज लगातार स्कूल भवन बन रहे हैं शिक्षकों की बहाली हो रही है।
बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए?नए उद्योग-धंधे न लगने का कारण RJD का भ्रष्ट तंत्र है, जिसने निवेशकों को डराकर भगा दिया। आज भी निवेशक लालू राज को याद कर डरते हैं,पर फिर भी निवेश आ रहा है।
बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है?शिक्षा व्यवस्था की चौपट हालत RJD के जंगल राज की देन है, जहाँ स्कूलों में पढ़ाई नहीं, सिर्फ राजनीति होती थी। गुंडागर्दी सिखाया जाता था।

दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार से ये महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछना:- pic.twitter.com/GyLRc7FKCr

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2025

#Live :- जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव का विभिन्न विषयों पर सोशल संवाद। https://t.co/btztz01dxS

— Janata Dal (United) (@Jduonline) September 6, 2025

 

राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

तेजस्वी यादव के सवालों को जहां विपक्ष की ओर से जनता की आवाज़ बताया गया, वहीं एनडीए ने इसे “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

जनता की नजरें अब जवाबों पर

बिहार की जनता इस सियासी बहस को गौर से देख रही है। एक ओर विपक्ष सरकार की विफलताओं को उजागर करने की कोशिश कर रहा है, वहीं सत्ताधारी गठबंधन पूर्ववर्ती शासन की कमियों को गिनाकर अपनी उपलब्धियों को सामने रख रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने 320 मीटर लंबे केबल सस्पेंशन ब्रिज का किया उद्घाटन, बोले- यह नया मील का पत्थर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJLKM सुप्रीमो की तबीयत नासाज, सलाइन चढ़ाते शेयर की फोटो… देखें
Next Article एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने जारी किया अलर्ट

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.