अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड मोबाइल इस्तेमाल करने वालों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 3 सितंबर 2025 को जारी हुआ।
क्या है खतरा?
CERT-In ने बताया कि Android 13, 14, 15 और 16 वर्ज़न में गंभीर खामियां मिली हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स:
फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं।
पर्सनल डेटा और ज़रूरी जानकारी चुरा सकते हैं।
सिस्टम को बंद कर सकते हैं या नुकसान पहुंचा सकते हैं।
किन डिवाइस पर असर?
यह समस्या एंड्रॉयड के कई हिस्सों में मिली है, जैसे कि Framework, System, Kernel, DRM और हार्डवेयर मॉड्यूल।
ARM, MediaTek और Qualcomm प्रोसेसर वाले डिवाइस भी प्रभावित हैं।
यानी यह खतरा सिर्फ कुछ फोनों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर के लाखों मोबाइल प्रभावित हो सकते हैं।
क्या करें यूज़र्स?
CERT-In ने सभी लोगों को तुरंत सावधान रहने की सलाह दी है।
अपने मोबाइल में लेटेस्ट अपडेट और सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करें।
केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
अनजान लिंक या ऐप से बचें।
क्यों ज़रूरी है सतर्क रहना?
एंड्रॉयड दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। ऐसे में अगर इसमें खामी आती है, तो इसका असर करोड़ों लोगों पर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी के 10 तीखे सवालों पर NDA का पलटवार, एक घंटे के भीतर दिया करारा जवाब

