Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 05:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NEET री-एग्जाम : हाई अलर्ट पर झारखंड, सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार
Headlines

NEET री-एग्जाम : हाई अलर्ट पर झारखंड, सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार

June 19, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : 21 जून को होने वाले NEET (UG)-2026 री-एग्जाम को लेकर झारखंड में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में हो, इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों को साफ और सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने से लेकर सोशल मीडिया की निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था और प्रश्न पत्रों की सुरक्षित आवाजाही तक हर पहलू पर विशेष तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में 10 जून को एनटीए के महानिदेशक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह, IG अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, DIG स्पेशल ब्रांच नौशाद आलम अंसारी और SP अभियान दीपक कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

हर जिले में होगी तैयारी की समीक्षा

एनटीए ने जामताड़ा और सरायकेला को छोड़कर सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले के उपायुक्त और जिला स्तरीय समन्वय समिति के साथ बैठक करें। हर परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और जरूरत के मुताबिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

auto

परीक्षा केंद्र में मोबाइल और स्मार्ट वॉच पर पूरी रोक

परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नियमों का पूरी सख्ती से पालन हो।

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता

एनटीए ने निर्देश दिया है कि प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को वापस स्ट्रांग रूम तक पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचाया जाए। इसके लिए तय रूट को पहले से सुरक्षित किया जाएगा और पूरे रास्ते पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

योग दिवस के बीच ट्रैफिक पर रहेगा खास ध्यान

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। ऐसे में कई जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश रहेगी कि किसी भी परीक्षार्थी को जाम या अन्य कारणों से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी न हो।

एयरफोर्स के जरिए आएंगे प्रश्न पत्र

री-एग्जाम के प्रश्न पत्र भारतीय वायुसेना के माध्यम से रांची, देवघर और जमशेदपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से इन्हें झारखंड के साथ-साथ बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई तथा ओडिशा के केन्दुझर और रायरंगपुर के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को भी इसी व्यवस्था के तहत वापस भेजा जाएगा। धनबाद के परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस से और सिमडेगा के लिए ओडिशा के राउरकेला एयरपोर्ट से लाए जाएंगे। संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को दूसरे राज्यों की पुलिस और डाक विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वॉड

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा हर जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड बनाया जाएगा। यह टीम परीक्षा के दौरान लगातार गश्त करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

सोशल मीडिया पर रहेगी चौबीसों घंटे नजर

परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई अफवाह फैलाने, पेपर लीक की झूठी खबर चलाने या परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर कैफे और कोचिंग सेंटर भी रहेंगे निगरानी में

पुलिस को परीक्षा केंद्रों के आसपास मौजूद फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे और कोचिंग सेंटरों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या तकनीकी जानकारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

बैठक के अंत में एनटीए ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से जुड़े हर निर्देश का पूरी गंभीरता के साथ पालन किया जाए। उद्देश्य यही है कि 21 जून को होने वाला NEET (UG)-2026 री-एग्जाम पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो और किसी भी अभ्यर्थी को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें : ATS के पहरे में दो IAS अधिकारियों के ठिकानों पर SVU की रेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleITI पास हैं तो न चूकें यह मौका, 17 जुलाई तक भरें फॉर्म और पाएं सरकारी नौकरी
Next Article मतदाता सूची में नहीं होगी कोई चूक, चुनाव आयोग ने शुरू की विशेष ट्रेनिंग

Related Posts

Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.