अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : नीतीश सरकार ने 55 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसमें अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रमोट किया गया है, जबकि संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अपर सचिव और अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नत किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
विशेष सचिव स्तर में प्रमोशन
बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रमोट किया गया है। ये सभी वर्तमान में अपर सचिव स्तर पर थे। उन्हें विशेष सचिव वेतनमान स्तर-14 में कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इन अधिकारियों में डॉ. संजय कुमार, मीना कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मनन राम, सुनील कुमार पांडे और गुफरान अहमद शामिल हैं।

अन्य पदोन्नति
- 24 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर से अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई।
- 25 अधिकारियों को अपर समाहर्ता स्तर से संयुक्त सचिव स्तर में पदोन्नत किया गया।
इस प्रमोशन के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर



