Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 06:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल से तीन रोज तक रांची में नो एंट्री और डायवर्जन, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान
Headlines

कल से तीन रोज तक रांची में नो एंट्री और डायवर्जन, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान

December 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रैफिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 28 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित रांची दौरे को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा और कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए कई प्रमुख सड़कों पर मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इन प्रतिबंधों से पूरी छूट दी जाएगी।

ट्रैफिक एसपी ने जारी किया आधिकारिक आदेश

रांची के ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार तीन दिनों तक अलग अलग समय पर शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मार्गों को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जा सकता है।

Advertisement Advertisement

28 दिसंबर को ट्रैफिक व्यवस्था

28 दिसंबर को शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक सभी छोटे बड़े मालवाहक वाहन, बसें और सवारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड का उपयोग करेंगे। हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास और लोक भवन मार्ग पर दोपहर दो बजे से रात 8.30 बजे तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

29 दिसंबर को दो चरणों में रहेगा प्रतिबंध

29 दिसंबर को सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक वाहनों का प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा। नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले वाहन टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों और बसों का परिचालन नहीं होगा।

30 दिसंबर को सुबह से शाम तक सख्ती

30 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक सभी छोटे बड़े मालवाहक वाहन, बसें और सवारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दौरान भारी वाहन केवल रिंग रोड का उपयोग कर सकेंगे। हिनू चौक से लेकर लोक भवन मार्ग तक सभी प्रमुख चौकों पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

आम लोगों से ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित समय और रूट की जानकारी जरूर लें। प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस रेलखंड में बड़ी हलचल, कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले समय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इस रेलखंड में बड़ी हलचल, कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले समय
Next Article एम्स देवघर से बिना इलाज कर दिया रेफर, बमक गये मंत्री इरफान, बोले…

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.