Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 05:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ की पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के गुर्गा अनीस अंसारी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया है। यह पिस्टल तुर्की की जिगना कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गैंग के ही किसी अपराधी ने फायरिंग की घटना के बाद हथियार छुपाने के लिए दिया था। मामले की जानकारी पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

एसपी के निर्देश पर बनी टीम, सूचना मिलते ही हुई कार्रवाई

एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के नए एसपी मुकेश कुमार लुनायत अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र में एक अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और संदिग्ध इलाके में निगरानी बढ़ाई गई।

Advertisement Advertisement

सोलिया में छापेमारी, मौके से पकड़ा गया अनीस

पुलिस टीम ने पतरातू थाना क्षेत्र के सोलिया इलाके में छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने अनीस अंसारी को पकड़ लिया। आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हथियार छुपाने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर दोबारा छापेमारी की, जहां से 9 एमएम पिस्टल बरामद हुआ।

पूछताछ में बोला- गैंग के अपराधी ने छुपाने को दिया था पिस्टल

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि राहुल दुबे गैंग के एक अपराधी ने फायरिंग की घटना के बाद यह पिस्टल उसे रखने के लिए दिया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसके जरिए आया, किसने इसे इस्तेमाल किया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

तुर्की का हथियार मिलने से पुलिस सतर्क, नेटवर्क खंगाल रही टीम

पुलिस के मुताबिक, बरामद पिस्टल तुर्की की जिगना कंपनी का है। विदेशी हथियार मिलने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीर मान रही है। अब यह भी जांच की जा रही है कि यह हथियार जिले में कैसे पहुंचा और किन-किन अपराधियों तक इसकी सप्लाई हो रही थी।

आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनीस अंसारी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह पिछले कुछ समय से किन लोगों के संपर्क में था और कहां-कहां आता-जाता था।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में कई थाना और ओपी स्तर के अधिकारी शामिल रहे। छापेमारी दल में पतरातू के सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थानेदार शिवलाल कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली और शाहिद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

पुलिस का दावा- गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद राहुल दुबे गैंग के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की जाएगी। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल, संपर्क और लोकेशन के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : बाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…
Next Article पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

Related Posts

Headlines

बाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…

April 27, 2026
राशिफल

राशिफल @ 27 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 27, 2026
झारखंड

10वीं बोर्ड रिजल्ट में एचएस क्लासेस का दबदबा, हर छात्र ने दर्ज की सफलता

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026

बाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…

April 27, 2026

राशिफल @ 27 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 27, 2026

बाल झड़ना होगा बंद, बस सुबह करें ये आसान काम

April 26, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.