Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 05:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब शादियों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक, नहीं होगी परेशानी
Headlines

अब शादियों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक, नहीं होगी परेशानी

March 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मीरजापुर। मीरजापुर की गरीब जनता को बेटियों की शादी के लिए अब फिजूलखर्ची नहीं करनी पड़ेगी। अब वे धूमधाम से बेटियों की शादी कर सकेंगे। शादी विवाह समारोह में बहुत सारे पैसे की फिजूलखर्ची होती है। सबसे महंगा तो लॉज का किराया होता है। नगर पालिका की ओर से सिटी क्लब मैदान पर आधुनिक प्रेक्षागृह का निर्माण कराया गया है। अब गरीब पिता को अधिक पैसा खर्च कर लॉज बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रेक्षागृह में वे सारी सुविधाएं होंगी, जो लाख रुपये खर्च करने के बाद प्राइवेट लॉज में मिलती है।

सूटकेश में प्रेमिका का शव ले जा रहा प्रेमी गिरफ्तार

बेटी के हाथ पीले करना हर माता-पिता का सपना होता है। बेटी की शादी की चिंता उन्हें बेटी के पैदा होते ही सताने लगती है। खासकर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वे एक-एक पैसा जोड़ते हैं ताकि बेटी की शादी में कोई परेशानी न आए। ऐसे ही लोगों की जिम्मेदारियों को सरकार बांट रही है। हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी धूमधाम से हो और कोई कमी न रह जाए। इसी कारण आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी गरीब पिता को शहर के बीच बने लॉज बुक करने के लिए 50 हजार से लेकर दो लाख से अधिक रुपये खर्च करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ

गरीब पिता अपनी बेटी की शादी करने में कर्जदार न बने, इसके लिए नगर पालिका की ओर से अवस्थापना निधि के अंतर्गत 1.89 करोड़ की लागत से सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब मैदान पर आधुनिक प्रेक्षागृह का निर्माण कराया गया है। हालांकि अभी प्रेक्षागृह का किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन इसका किराया प्राइवेट लॉज से कम होगा। प्रेक्षागृह बनने से शादी विवाद समारोह के साथ ही विभागीय मीटिंग व कांफ्रेंसिंग भी की जा सकेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह पूरी तरह से वातानुकूलित है। चार सौ लोगों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह में कांफ्रेंस हाल, मीटिंग हाल, स्टेज, दो हाल, आठ कमरा व शौचालय बने हैं।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल बताया कि चैत्र नवरात्र में प्रेक्षागृह का उद्घाटन कर जनता को सौंपा जाएगा। नवरात्र बाद लग्न भी शुरू हो रहा है। आधुनिक प्रेक्षागृह से गरीब परिवार को लाभ मिलेगा ही, फिजूल खर्ची भी रुकेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी प्राथमिक विद्यालय की टीचर के बेटे दानिश बने योगी सरकार में मंत्री
Next Article जनता को जस्टिस चाहिए, जेसीबी नहीं : अखिलेश यादव

Related Posts

Headlines

राजधानी में फायरिंग की गुत्थी सुलझी नहीं और गन पॉइंट पर हो गयी घर में डकैती

October 13, 2026
Headlines

बंद पत्थर खदान से मिला युवक का श’व, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 13, 2026
Headlines

पटना में गर्दनीबाग के अलावा कहीं और धरना दिया तो होगी कार्रवाई, DM-SSP का निर्देश जारी

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में फायरिंग की गुत्थी सुलझी नहीं और गन पॉइंट पर हो गयी घर में डकैती

October 13, 2026

बंद पत्थर खदान से मिला युवक का श’व, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 13, 2026

पटना में गर्दनीबाग के अलावा कहीं और धरना दिया तो होगी कार्रवाई, DM-SSP का निर्देश जारी

October 13, 2026

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.