Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 06:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी प्राथमिक विद्यालय की टीचर के बेटे दानिश बने योगी सरकार में मंत्री
Headlines

सरकारी प्राथमिक विद्यालय की टीचर के बेटे दानिश बने योगी सरकार में मंत्री

March 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

बलिया। जिले के युवा अल्पसंख्यक चेहरे 34 वर्षीय मो. दानिश आजाद अंसारी भी योगी काबीना में जगह पाने में कामयाब हो गए हैं। सुखपुरा के करीब अपायल निवासी सरकारी प्राथमिक विद्यालय की टीचर नूरजहां बेगम के इकलौते बेटे दानिश फिलहाल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं।

BIG NEWS: केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम

योगी आदित्यनाथ की सरकार में दानिश आजाद को जगह मिलने से जिले में काफी खुशी है। दानिश का जन्म अपायल में समीउल्लाह अंसारी की संतान के रूप में 30 मई 1988 में हुआ। उनकी मां नूरजहां बेगम शहर के शीशमहल स्थित इंदिरा कन्या कंपोजिट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। दानिश की एक बहन भी है जो दुबई में रहती है। आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट की डिग्री ले चुके दानिश संगठन के कार्यों में माहिर माने जाते हैं। लखनऊ में शिक्षा लेने के दौरान ही वे 2013 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। मुस्लिम में पिछड़े समाज से ताल्लुक रखने वाले दानिश अंसारी काफी दिनों से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के लोक कल्याणकारी कार्यों के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव और गत विस चुनाव में भी उन्होंने अल्पसंख्यकों के बीच भाजपा की छवि निखारने में जुटे रहे। जिले के युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। इसी का इनाम उन्हें मंत्री पद के रूप में मिला है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोगी मंत्रिमंडल में आगरा के तीन चेहरे शामिल
Next Article अब शादियों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक, नहीं होगी परेशानी

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने 101 लोगों की सुनी फरियाद, ऑन-द-स्पॉट किया फैसला

October 13, 2026
Headlines

राजधानी में फायरिंग की गुत्थी सुलझी नहीं और गन पॉइंट पर हो गयी घर में डकैती

October 13, 2026
Headlines

बंद पत्थर खदान से मिला युवक का श’व, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट ने 101 लोगों की सुनी फरियाद, ऑन-द-स्पॉट किया फैसला

October 13, 2026

राजधानी में फायरिंग की गुत्थी सुलझी नहीं और गन पॉइंट पर हो गयी घर में डकैती

October 13, 2026

बंद पत्थर खदान से मिला युवक का श’व, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 13, 2026

पटना में गर्दनीबाग के अलावा कहीं और धरना दिया तो होगी कार्रवाई, DM-SSP का निर्देश जारी

October 13, 2026

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.