Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डेढ़ वर्ष के बच्चे ने निगल ली मोतियों की माला
Headlines

डेढ़ वर्ष के बच्चे ने निगल ली मोतियों की माला

December 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ. वैसे तो मौजूदा समय में चिकित्सा विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन कभी-कभी उसके सामने भी ऐसी चुनौतियां भी आ जाती हैं कि चिकित्सक भी एकबारगी सदमे में आ जाएं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डॉक्टरों के सामने कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आ गई. यहां डेढ़ साल के एक बच्चे ने 65 मोतियों की माला निगल ली. घरवालों के सामने बड़ी समस्या यह थी कि आखिर यह माला निकले तो निकले कैसे. घरवाले भागे-भागे पहुंचे राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ACADIS हॉस्पिटल. यहां के चिकित्सकों की टीम ने 5 घंटे की लंबी मशक्कत कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

लखनऊ में डेढ़ साल के बच्चे ने जब 65 मोतियों की माला निगल ली तो घर वाले हैरान-परेशान हो गए. अस्पताल में चिकित्सकों से जब परिजनों ने संपर्क किया तो शुरुआती जांच में डॉक्टर भी अचंभित रह गए. इस जटिल ऑपरेशन को करने वाली टीम में शामिल बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सायमा खान कहती हैं कि बच्चा जब हमारे पास आया तो लगातार रो रहा था और उल्टियां हो रही थीं. जांच रिपोर्ट देखकर हमलोग हैरान रह गए. हमें पेट में मोतियों की माला नजर आ रही थी. पर हम केस को जितना आसान समझते थे, वास्तव में वह इतना आसान नहीं था. दरअसल, मोतियों की माला में चुंबक के गुण थे और एक-एक मोती निकाल पाना बहुत ही जटिल था. पर आखिरकार हमने और पूरी टीम ने इसे कर दिखाया.

ऑपरेशन करने वाली टीम के सर्जन डॉक्टर सुनील कनौजिया ने इस बारे में कहा कि जब हमने बच्चे के पेट में चीरा लगाया गया तो उसमें ऑपरेशन वाले उपकरण चिपकने लगे. हमें ऐसा लगा कि अंदर चुंबक जैसी कोई चीज है जो लगातार हमारे उपकरण चिपका रही है. फिर लोहे के उपकरण से मोतियों की खोज शुरू की. छोटी आंत और पेट के पीछले हिस्से में एक सूराख हो गया था. 5 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी चुंबक के मोतियों को निकालने में कामयाबी मिली. ऑपेरेशन करने वाले डॉक्टरों का दावा है कि बच्चा अब पूरी तरह से सेहतमंद है और उसके शरीर से सभी 65 मोतियों की माला निकाल ली गई है. छोटी आंत में आए जख्म को भरने के लिए दवा दे दी गई है. बेहद जटिल इस ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों ने इसका पूरा श्रेय अपनी टीम को दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलातेहार के सीसीएल प्रोजेक्ट में उग्रवादियों ने मचाया तांडव
Next Article राम-सीता की सालगिरह पर शादी करने से क्यों डरते हैं लोग? अनोखा रहस्य

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.