Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 03:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आधी रात में टोटो से उतर रहे थे शराब के जार, तभी पुलिस ने बोला धावा, फिर…
Headlines

आधी रात में टोटो से उतर रहे थे शराब के जार, तभी पुलिस ने बोला धावा, फिर…

August 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टोटो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के झिकरहाटी गांव में एक घर के बाहर एक टोटो चुपचाप आकर रुका। प्लास्टिक के बड़े-बड़े जार तेजी से उतारे जा रहे थे। शराब की खेप को घर के अंदर पहुंचाने की जल्दबाजी साफ दिखाई दे रही थी। तभी अचानक पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही तीनों लोग भागने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर जवानों ने उन्हें दबोच लिया। कुछ मिनटों में पूरा खेल खत्म हो चुका था और अवैध महुआ शराब के कारोबार का पर्दाफाश हो गया।

एक सूचना ने खोल दी पूरे नेटवर्क की परतें

पाकुड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का कारोबार चल रहा है। बताया गया कि गांव निवासी सष्टी राजवंशी अपने घर को ही शराब के ठिकाने में बदल चुका है। सूचना सीधे एसपी अनुदीप सिंह तक पहुंची। बिना देर किए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और पूरे ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई। पुलिस ने इलाके की निगरानी शुरू की और सही समय का इंतजार किया। जैसे ही शराब की नई खेप गांव पहुंची, टीम ने दबिश दे दी।

auto

टोटो से उतर रही थी खेप, भागने की कोशिश नाकाम

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि एक ई-रिक्शा से प्लास्टिक के जार उतारकर घर के अंदर रखे जा रहे हैं। पुलिस टीम सामने आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। तीनों तस्करों ने भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पहले से तैयार थी। जवानों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद जब टोटो और घर की तलाशी ली गई तो पुलिस भी बरामदगी देखकर चौंक गई। टोटो से 45 लीटर महुआ शराब मिली, जबकि घर के अंदर तीन जार और 20 बोतलों में रखी गई 50 लीटर शराब बरामद हुई। कुल 95 लीटर अवैध देशी महुआ शराब पुलिस ने जब्त कर ली। शराब ढुलाई में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया।

पाकुड़ से मुर्शिदाबाद तक जुड़ी मिली कड़ी

गिरफ्तार आरोपियों में झिकरहाटी निवासी सष्टी राजवंशी के अलावा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले टोटो चालक अब्दुल हाकिम और जैनल आवेदिन शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब की सप्लाई सीमा पार से भी जुड़ी हो सकती है। इसी एंगल से पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन इलाकों में इसकी सप्लाई होनी थी।

ऑपरेशन जीवन के तहत लगातार जारी है कार्रवाई

थानेदार गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऑपरेशन जीवन के तहत ऐसे ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : डीसी के नाम से बना डाला फर्जी आईडी, मांग रहा पैसे और गिफ्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडीसी के नाम से बना डाला फर्जी आईडी, मांग रहा पैसे और गिफ्ट
Next Article इलाज के लिए अब नहीं जाना होगा दिल्ली-चेन्नई, विश्वस्तरीय ‘मेडिको सिटी’ की तैयारी में डॉ इरफान

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.