अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : उत्तर प्रदेश ATS की टीम ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना को गिरफ्तार किया है। नगीना पर झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में कई नक्सल हमलों को अंजाम देने का आरोप है। झारखंड सरकार ने नगीना पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इन दिनों वह पलामू के लिए टेरर बना हुआ था।
पुलिस के अनुसार, नगीना उग्रवादी संगठन टीएसपीसी में सब-ज़ोनल कमांडर है और नक्सली सुप्रीमो शशिकांत गंझू का करीबी माना जाता है। नगीना अक्सर एक-47 राइफल लेकर चलता था। पलामू, गढ़वा और लातेहार में उस पर 25 से अधिक नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है।
यह गिरफ्तारी 14 सितंबर की पलामू मुठभेड़ के बाद हुई कार्रवाई का नतीजा है। उस दिन मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली इलाके में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में नगीना बच निकला, लेकिन उसका साथी और पांच लाख रुपए का दूसरा इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया।
नगीना उस मुठभेड़ के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ भाग गया था। यूपी एटीएस लंबे समय से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि वहां भी वह नक्सली और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल था।
इसे भी पढ़ें : पुलिस पर गोलियां बरसाने वाला रात भर छुपा रहा जंगल में, कैसे धराया… बता गये SP… देखें वीडियो

