Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 23 May, 2026 • 02:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खड़े ट्रक में पीछे से घुसी पैसेंजर्स से भरी बस, फिर…
Headlines

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी पैसेंजर्स से भरी बस, फिर…

May 22, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच-33 फोरलेन पर श्रीराम चौक के आगे होटल श्याम सरोवर के पास तेज रफ्तार हेमकुंट बस ने सड़क किनारे खड़े 16 चक्का ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ब्रेकडाउन होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 01 जीजे 3970 किसी खराबी के कारण पहले से सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही हेमकुंट बस संख्या जेएच 02 बीएस 1512 तेज गति में पहुंची और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते बस सीधे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया।

यात्रियों में मची चीख-पुकार

हादसे के समय बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कई यात्री सीट से गिर पड़े जबकि कुछ लोग बस के अंदर फंस गए। बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। लोगों ने खिड़कियों और दरवाजों के जरिए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने शुरू कराया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीसीआर वाहन और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया। कई यात्रियों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समय रहते टला बड़ा हादसा

यह दुर्घटना दिन के करीब 11:45 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस की रफ्तार और ज्यादा होती तो हादसा और भयावह हो सकता था। राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के बाद कुछ देर तक जाम

दुर्घटना के बाद एनएच-33 पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे को तीखी चोट, शूटर ‘नेपाली’ धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे को तीखी चोट, शूटर ‘नेपाली’ धराया
Next Article हुनर, हौसला और नई पहचान : बेटियों के भविष्य को संवार रहा बिहार फाउंड्री

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 23 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 23, 2026
Headlines

परीक्षा शुरू होते ही सिस्टम हुआ री-स्टार्ट… फिर खुला SSC GD हैकिंग गैंग का राज

May 22, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और नई पहचान : बेटियों के भविष्य को संवार रहा बिहार फाउंड्री

May 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 23, 2026

परीक्षा शुरू होते ही सिस्टम हुआ री-स्टार्ट… फिर खुला SSC GD हैकिंग गैंग का राज

May 22, 2026

हुनर, हौसला और नई पहचान : बेटियों के भविष्य को संवार रहा बिहार फाउंड्री

May 22, 2026

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी पैसेंजर्स से भरी बस, फिर…

May 22, 2026

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे को तीखी चोट, शूटर ‘नेपाली’ धराया

May 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.