Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 12:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावन महीने में लगाएं ये 5 पौधे, चमक जाएगी आपकी किस्मत
Headlines

सावन महीने में लगाएं ये 5 पौधे, चमक जाएगी आपकी किस्मत

July 31, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो चुका है. भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वश्रेष्ट महीना होता है. सावन की रिमझिम गुहारों में भाग्य को मजबूत करने की ताकत होती है. माना जाता है कि सावन का महीना एक ऐसा महीना होता है जब पर्यावरण और भाग्य के दृष्टिकोण से कई सारे पौधे लगाए जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि सावन में कौन से पौधे लगाने से भाग्य को मजबूत किया जा सकता है.

तुलसी का पौधा1

 

सावन के महीने में तुलसी का पौधा घर के बीचों बीच लगाना शुभ माना जाता है. इसे कार्तिक मास में भी लगा सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बेहतरी, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए तुलसी के पौधे के नीचे नियमित रूप से घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें.

रोज खाली पेट तुलसी के पत्ते और बीज खाने से संतान उत्पत्ति की समस्या खत्म हो सकती है. सुबह तुलसी के पत्ते खाने से बुद्धि और वाणी प्रखर होती है.

केले का पेड़1

 

सावन की एकादशी या गुरुवार को घर के पीछे या छत के पीछे की ओर केले का पेड़ लगाना चाहिए. केले के पौधे को कभी भी सामने की ओर नहीं लगाना चहिए. वैवाहिक जीवन की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से केले के पौधे में जल डालें.

केले की जड़ को पीले धागे में बांधकर धारण करने से विवाह के योग जल्दी बनते हैं. इसके अलावा, इससे कुंडली का बृहस्पति मजबूत होना शुरू हो जाता है.

अनार का पौधा1

 

सावन में अनार का पौधा घर के सामने या मुख्य द्वार पर रात के समय में लगाना शुभ माना जाता है. इसे लगाने से घर का वातावरण अच्छा रहता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. अनार का पौधा घर के सामने लगाने से घर पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं असर नहीं करती हैं.

अनार के फूल को शहद में डुबोकर जल प्रवाह करने से जीवन के भारी से भारी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति समस्याओं से मुक्त हो जाता है.

शमी का पौधा

 

सावन में किसी भी शनिवार को शमी का पौधा लगाया जा सकता है. इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है. नियमित रूप से शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से शनि संबंधी पीड़ा कम होगी और सेहत अच्छी रहेगी. विजयदशमी के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से धन का अभाव नहीं होता है.

 

पीपल का पौधा1

 

सावन में पीपल का पौधा किसी भी दिन लगा सकते हैं. हालांकि, इसे सावन के गुरुवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है. घर में कभी भी पीपल का पौधा नहीं लगाना चाहिए. पीपल का पौधा हमेशा पार्क या सड़क के किनारे लगाएं.

 

पीपल की जड़ में जल देने से और परिक्रमा करने से संतान संबंधी दोष या समस्या नष्ट हो जाती है. इसके अलावा, ऐसा करने से घर-परिवार के लोग स्वस्थ रहते हैं. शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति के साथ दुर्घटना नहीं होती है. ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाचा के हाथ पर गुदा दिखा कुछ ऐसा की 18 वर्षीय भतीजे ने ली जान
Next Article झारखंड में मॉनसून मचाने वाला है तबाही, बिहार में बाढ़ का खतरा

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.