Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तमंचा लहराने वालों की पुलिस ने निकाली हेंकड़ी
Headlines

तमंचा लहराने वालों की पुलिस ने निकाली हेंकड़ी

September 12, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Munger : मुंगेर में तमंचा लहराते हुए रील्स बनाने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कों को कस्टडी में लिया है। गिरफ्तार लड़कों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किया है। संदेही गुनहगारों में रजनीश कुमार, पियूष कुमार और सुदर्शन कुमार शामिल हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

बार बालाओं संग लहरा रहा था तमंचा

यहां याद दिला दें कि बीते दिनों मुंगेर के मुफ्फसिल और टेटिया बंबर थाना क्षेत्र से हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। एक वायरल वीडियो टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बिच्छी चांचर गांव का होने का दावा किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गांव में बीते दिनों बार बालाओं को बुलाया गया था। एक लड़का मुंह में गमछा बांधे बार बालाओं के साथ नाच रहा था। उसके हाथों में तमंचा भी था। उसका वीडियो वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक का नीम रजनीश कुमार बताया गया। वहीं, आयोजक की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिल्स बना कर सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट

जबकि दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है। इस गांव में पियूष कुमार और सुदर्शन कुमार के द्वारा पिस्टल और कट्टा के साथ रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और 12 गोलियां बरामद की है।

अवैध हथियार लहराने वालों पर होगी कारवाई : एसपी

एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मीडिया को बताया कि अवैध हथियार लहराने के मामले में 3 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य की तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि अवैध हथियार लहराने वालों के उपर कानूनी कारवाई की जाएगी। SP ने जनता से अपील है कि बिना अनुमति इस तरह के आयोजन न करें। अगर इस तरह के आयोजन में असामाजिक लोग घुसकर इस तरह के काम करेंगे तो निश्चित तौर पर आयोजक की जिम्मेदारी बनती है। अगर आयोजक नहीं मानते हैं तो उनके भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज के 2 साल बाद साली ने कर डाला भयानक कांड

इसे भी पढ़ें : सनातन धर्म विवाद पर मुख्यमंत्री योगी बोले, जिसने भी दी चुनौती वो मिट गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह-रांची इंटर एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, हाइटेक सुविधाओं से है लैस
Next Article जवान का जलवा बरकरार, टाइगर श्रॉफ ने की जमकर तारीफ

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.