अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राज्य भर में हो रही प्री मानसून की बारिश से झारखंड मे वातावरण ठंडा हो गया है। राज्य का सबसे गर्म रहनेवाले जिला पलामू में तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुच गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
वही राजधनी रांची में भी तापमान गिरकर 30 डिग्री हो गया है।
मौसम विभाग ने 28 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ़्तार से तह हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस बार समय से पूर्व मॉनसून के दस्तक देने की संभावना व्यक्त की है।
विभाग ने इस बार 10 जून तक झारखंड में मॉनसून के आने की बात कही है। साथ ही विभाग ने इस वर्ष मॉनसून की अच्छी बारिश होने की जानकारी दी है।
वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवा चली। इसलिए मौसम काफी सुहाना रहा। रांची में अधिकतम तापमान 30.8, जमशेदपुर में 35.1 डिग्री, डालटेनगंज में 32.5, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ निवेश करेगा रिलायंस
इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में दिखेगा भारतीय सिनेमा और फैशन का समागम… जानें कब
इसे भी पढ़ें : हवलदार से लेकर SI-DSP तक 2700 पुलिस वाले इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : शराब घोटाला मामला : GM, पूर्व GM और कंपनी प्रतिनिधि गये जेल
इसे भी पढ़ें : IAS विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट
इसे भी पढ़ें : TSPC का जोनल कमांडर गौतम यादव धराया, बनारस में करा रहा था इलाज
इसे भी पढ़ें : ACB की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाला मामले में तीन और गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी, पांच रोज का मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : UPSC में विभिन्न पदों पर Vacancy, जानें कौन कर सकता है आवेदन



