Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 03:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूपी में हाईटेक मटेरियल हब बनाने की तैयारी शुरू… जानें कैसे
Headlines

यूपी में हाईटेक मटेरियल हब बनाने की तैयारी शुरू… जानें कैसे

March 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
यूपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश को एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च और इंजीनियरिंग का बड़ा केंद्र बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में लोहम के सीईओ रजत वर्मा और कंपनी के चीफ ऑफ स्टाफ आयुष सबात भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में निवेश के बेहतर माहौल की सराहना की और यहां तकनीक आधारित उद्योगों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रदेश में लग सकती है “रेयर अर्थ टू मैग्नेट” फैसलिटी

बैठक के दौरान लोहम कंपनी ने उत्तर प्रदेश में भारत की पहली “रेयर अर्थ टू मैग्नेट” इंटीग्रेटेड फैसलिटी स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा की। अगर यह परियोजना शुरू होती है तो देश में उच्च तकनीक आधारित मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को भी फायदा होने की उम्मीद है।

Advertisement Advertisement

ग्रैफीन की खोज से मिली वैश्विक पहचान

कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव दुनिया भर में ग्रैफीन की खोज के लिए जाने जाते हैं। इसी खोज के लिए उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। फिलहाल वे लोहम कंपनी के साथ स्ट्रैटेजिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य मटेरियल साइंस की नई तकनीकों को उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र में उपयोगी बनाना है।

नई पीढ़ी की बैटरियों और रीसाइक्लिंग पर फोकस

लोहम और नोवोसेलोव के सहयोग का मुख्य फोकस दो क्षेत्रों पर है। पहला, टूडी मटेरियल जैसे ग्रैफीन का इस्तेमाल कर अगली पीढ़ी की लिथियम आयन बैटरी को ज्यादा सुरक्षित, अधिक क्षमता वाली और लंबे समय तक चलने वाली बनाना। दूसरा, बैटरियों और परमानेंट मैग्नेट के लिए उन्नत रीसाइक्लिंग सिस्टम विकसित करना ताकि महत्वपूर्ण खनिजों की बेहतर रिकवरी हो सके और संसाधनों का दोबारा उपयोग बढ़े।

ग्रीन एनर्जी और मेक इन इंडिया को मिलेगा बल

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की परियोजनाएं देश में तकनीक और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेंगी। साथ ही यह पहल मेक इन इंडिया और ग्रीन एनर्जी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है। अगर उत्तर प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च और इंजीनियरिंग का बड़ा केंद्र बनता है तो राज्य तकनीक आधारित उद्योगों के लिए एक अहम हब बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“भारत टैक्सी” से परिवहन क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव : डॉ प्रदीप वर्मा
Next Article IIIT रांची के छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को नयी उम्मीद दे गया IDBI बैंक… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने झारखंड पुलिस को दी नयी ताकत और रफ्तार

March 13, 2026
Headlines

रोजी-रोटी की तलाश में निकला पांच बच्चों का पिता 42 रोज से लापता

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026

सीएम हेमंत ने झारखंड पुलिस को दी नयी ताकत और रफ्तार

March 13, 2026

गर्मियों में पसीने से चिपचिपी हो रही है स्किन, अपनाएं ये आसान टिप्स

March 13, 2026

रोजी-रोटी की तलाश में निकला पांच बच्चों का पिता 42 रोज से लापता

March 13, 2026

मंत्री दीपिका का बड़ा वार- सिलेंडर नहीं, पेट्रोल-डीजल नहीं, जनता परेशान, केंद्र चुप

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.