Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिग बॉस में शामिल होगी राधे माँ
Headlines

बिग बॉस में शामिल होगी राधे माँ

September 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

टेलीविजन के पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 के शुरू होने में महज 3 दिन बचे हैं इसी बीच चैनल ने सभी कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाना शुरू कर दिया गया है। जान सानू, एजाज खान, निक्की तंबोली के बाद अब राधे मां की पहली झलक भी चैनल द्वारा जारी कर दी गई है। जी हां, खुद को देवी मां का अवतार बताने वाली सुखविंदर कौर जो राधे मां के नाम से जानी जाती हैं इस बार बिग बॉस के घर में लॉक होने वाली हैं।

सुखविंदर कौर को पिछले कई सालों से लगातार शो में आने का ऑफर दिया जा रहा था हालांकि बात नहीं बन सकी। लेकिन इस सीजन मेकर्स ने उन्हें शो में आने के लिए राजी कर लिया है। खुद को देवी मां का अवतार कहने के बावजूद राधे मां अपनी कन्ट्रोवर्शियल लाइफस्टाइल के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कलर्स चैनल द्वारा राधे मां की पहली झलक शेयर की गई है जिसमें वो घर में एंट्री लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में राधे मां ने शो को आशीर्वाद देते हुए कहा, ‘ये घर ऐसे ही बना रहे, बिग बॉस इस बार बहुत चले’।

सुखविंदर कौर गुरदासपुर जिले में जन्मी हैं। कम उम्र में ही भक्ति की राह पर निकलने वाली सुखविंदर को राधे मां के नाम से पहचान मिली। अजीबो-गरीब पहनावे, बोल-चाल और एक अलग तरह से परेशानियों का समाधान निकालने के तरीके से राधे मां काफी पॉपुलर भी हुईं। राधे मां अपने प्रशंसकों को आई लव यू फ्रॉम बॉटम ऑफ माय हार्ट भी बोलती हैं।

बिग बॉस 4 में नजर आ चुकीं डॉली बिंद्रा राधे मां की भक्त रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2015 में राधे मां और उनके कुछ भक्तों पर यौन उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। डॉली का आरोप था कि राधे मां के भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित एक पंजाब के पुलिस ऑफिसर के घर में रखा जहां उनके साथ यौन शोषण किया गया था। बाद में उन्होंने राधे मां का साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया।

राधे मां से पहले स्वामी ओम भी बिग बॉस के 10वें सीजन में आ चुके हैं। अजीबो-गरीब बातें करने वाले बाबा का बिग बॉस का सफर विवादों से भरा हुआ था। स्वामी ओम ने शो के दौरान कई लोगों पर विवादित कमेंट किए थे। इतना ही नहीं एक टास्क जीतने के लिए उन्होंने अपनी पेशाब भी बानी जे और रोहन मेहरा के ऊपर फेंक दी थी। इसके बाद उन्हें सलमान ने फटकार लगाकर शो से बाहर किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमिताभ का बड़ा फैसला:अपना शरीर करेंगे दान
Next Article बदल जायेंगे कल से डेबिट और क्रेडिट कार्ड नियम

Related Posts

Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.