अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कुड़मी समाज ने शनिवार से राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर सुबह से ही सैकड़ों लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।
रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर और बोकारो में ट्रैक जाम
जानकारी के अनुसार, रांची के पास राय रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक पर बैठ गए। वहीं गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्टेशन पर भी सैकड़ों लोग रेल लाइनों पर उतर आए, जिसके कारण इन रूटों पर ट्रेनों का परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। कुड़मी समाज का कहना है कि यह आंदोलन ऐतिहासिक साबित होगा।
बड़े स्तर पर हुई तैयारी
कुड़मी मंच ने इस आंदोलन के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाया था। इसके चलते सुबह से ही हजारों लोग रेल पटरियों पर जुटे। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होगा, विरोध जारी रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी
आंदोलन के मद्देनजर रेलवे और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर RPF, GRP और राज्य पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ट्रैक जाम करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई होगी और उनसे क्षति की भरपाई भी की जाएगी। साथ ही पूरे आंदोलन पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
रद्द और प्रभावित ट्रेनें
- पूरी तरह रद्द
- टाटानगर–गुवा मेमू (68019/68020, 68003/68004)
- बोंगाईग्राम–चंद्रपुरा मेमू (68079/68080)
- हटिया–आसनसोल इंटरसिटी (13514)
- बर्दवान–हटिया मेमू (13503/13504)
- रांची–पटना जनशताब्दी (12366)
- रांची–पटना वंदे भारत (22350)
- शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें
- जामताड़ा–धनबाद (68019) – टाटानगर में
- जामताड़ा–पुरुलिया (68023/68024) – टाटानगर में
- दुमका एक्सप्रेस (13320) – बरहरवा से ओरिजिन, रांची–बरहरवा रद्द
- आसनसोल–हटिया इंटरसिटी (13513) – हटिया में
- पटना–रांची जनशताब्दी (12365) – कोडरमा में
- पटना–रांची वंदे भारत (22349) – गया में
- सेवाएं प्रभावित
- बोकारो–रांची पैसेंजर (58033/58034)
- खड़गपुर–रांची इंटरसिटी (18085)
- खड़गपुर–हटिया पैसेंजर (18035/18036)
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से दहला दुमका, घर में घुस कर नानी-नतनी का क’त्ल

