Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 03:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गैस संकट को लेकर रांची डीसी ने दी राहत की बड़ी खबर…जानें क्या
Headlines

गैस संकट को लेकर रांची डीसी ने दी राहत की बड़ी खबर…जानें क्या

March 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि शहर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। गुरुवार देर शाम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ पूरे जिले की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने साफ कहा कि गैस की सप्लाई सामान्य है, लेकिन एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग होने से थोड़ी परेशानी जरूर हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर बार-बार बुकिंग न करें।

ज्यादा बुकिंग से बढ़ा दबाव, सर्वर अपग्रेड किया जा रहा

बैठक में गैस कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एक साथ गैस की बुकिंग कर दी। इसी कारण सिस्टम पर अचानक दबाव बढ़ गया और बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो गई। Indian Oil Corporation (इंडेन गैस) के अधिकारियों ने बताया कि भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर को अपग्रेड किया जा रहा है। यह काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही बुकिंग पहले की तरह सामान्य हो जाएगी।

Advertisement Advertisement

हर दिन हजारों सिलेंडर की हो रही डिलीवरी

बैठक में बताया गया कि रांची में गैस की सप्लाई पहले की तरह जारी है। इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के बीच प्रतिदिन लगभग 10,500 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। वहीं Hindustan Petroleum Corporation Limited और Bharat Petroleum Corporation Limited के करीब 25-25 हजार उपभोक्ताओं को मिलाकर रोजाना करीब 2,000 से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई में कोई बड़ी समस्या नहीं है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

जरूरत पड़े तो 5 लीटर का छोटा सिलेंडर भी मिलेगा

बैठक में यह भी बताया गया कि अगर किसी उपभोक्ता को आपात स्थिति में गैस की जरूरत हो तो वह 5 लीटर का छोटा सिलेंडर भी ले सकता है। Hindustan Petroleum Corporation Limited और Bharat Petroleum Corporation Limited के ये छोटे सिलेंडर बाजार में उपलब्ध हैं। उपभोक्ता अपना आधार कार्ड दिखाकर इन्हें आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

PNG कनेक्शन लेने का भी विकल्प

बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि रांची शहर में 24 हजार से ज्यादा घरों में PNG गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है। Gas Authority of India Limited (GAIL) के अधिकारियों ने बताया कि जिन अपार्टमेंट में पीएनजी पाइपलाइन लगी है, वहां रहने वाले लोग टोल फ्री नंबर 18001231211 पर कॉल कर नया कनेक्शन ले सकते हैं।

गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने साफ कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी को ऐसी जानकारी मिलती है तो वह अबुआ साथी हेल्पलाइन (9430328080) पर सूचना दे सकता है। शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि गैस की सप्लाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत तेल कंपनियों और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट में 40 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत कैबिनेट में 40 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें
Next Article बड़ी राहत : रांची में गैस की होगी मैनुअल बुकिंग, एजेंसियों के फोन नंबर जारी… देखें यहां

Related Posts

Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
Headlines

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने झारखंड पुलिस को दी नयी ताकत और रफ्तार

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026

सीएम हेमंत ने झारखंड पुलिस को दी नयी ताकत और रफ्तार

March 13, 2026

गर्मियों में पसीने से चिपचिपी हो रही है स्किन, अपनाएं ये आसान टिप्स

March 13, 2026

रोजी-रोटी की तलाश में निकला पांच बच्चों का पिता 42 रोज से लापता

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.