Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 10:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची नगर निगम बना नंबर वन, किस मामले में… जानें
Headlines

रांची नगर निगम बना नंबर वन, किस मामले में… जानें

April 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। पूरे झारखंड में RMC सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाली नगर निकाय बन चुकी है। RMC के अनुसार टैक्स वसूली का काम कर रही एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स ने इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 80.64 करोड़ रुपए का होल्डिंग टैक्स कलेक्ट किया है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में पहली बार 51.35 करोड़ रुपए का वसूली किये गये थे। वहीं, वर्ष 2021-22 में 58.02 करोड़ रुपए, 2022-23 में 67.77 करोड़ रुपए, 2023-24 में 69.88 करोड़ रुपए किये गये थे।

अपर प्रशासक दिवंगत फिलवियुस बारला के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

निगम की इस बेहतरीन कामयाबी के पीछे वरिष्ठ सदस्य अपर प्रशासक स्व. फिलवियुस बारला के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। फिलवियुस बारला का निधन इसी साल जनवरी महीने में हुआ था। उनकी देखरेख में राजस्व शाखा की टीम ने अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण के लिये कार्य योजना तैयार की और उसे धरातल पर उतारा। उनके निर्देशों के साथ इस वित्तीय वर्ष पहली बार 100 से ज्यादा बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजा गया। साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।

Advertisement Advertisement

प्रशासक के मार्गदर्शन में टीम ने किया बढ़िया प्रदर्शन

प्रशासक संदीप सिंह के कुशल नेतृत्व, प्रयास एवं योजनाबद्ध कार्यों से रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान संपत्ति कर के क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की। रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार व राजस्व शाखा की टीम व टैक्स कलेक्शन के लिए काम कर रही एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के अथक परिश्रम से फलदायी परिणाम मिले। राजस्व शाखा की टीम ने संपत्ति कर के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया और शहर के विकास में सकारात्मक योगदान के लिए आवश्यक संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। पूरी टीम ने लगातार डोर टू डोर विजिट किया, बड़े बकाएदारों से लगातार सम्पर्क साधा गया, विभिन्न भवन मालिकों व प्रतिष्ठानों को ससमय कर के भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके फलस्वरूप इस वर्ष 80 करोड़ 64 लाख 37 हजार 113 की रकम इकट्ठा की गयी। इस कलेक्शन के बाद रांची नगर निगम झारखंड में सर्वाधिक होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाली नगर निकाय बन गयी।

फील्ड पर लगातार उतरे पदाधिकारी

उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार के द्वारा लगातार भवनों व प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। साथ ही टैक्स की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गयी। हर वार्ड में प्रतिदिन शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके परिणामस्वरूप टैक्स कलेक्शन में गति आई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो रोज की सरकारी छुट्टी का CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में दो रोज की सरकारी छुट्टी का CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
Next Article रांची से चलेगी दो जोड़ी नयी स्पेशल ट्रेन… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.