Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 06:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची पुलिस की अपील : शांति, सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें
Headlines

रांची पुलिस की अपील : शांति, सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें

April 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है। साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए। अगर कोई भी विवादित मैसेज या वीडियो उनके पास आता है तो वह उसे फॉरवर्ड ना करें, बल्कि पुलिस की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर या फिर अपने नजदीकी थाना में उसके संबंध में जानकारी दें। साथ ही पर्व पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचालन निर्धारित मार्ग से करें। किसी भी परिस्थिति में जुलूस के रूट में परिवर्तन न करें। पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अगर सोशल मीडिया पर तथ्यहीन, भ्रामक जानकारी, फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी समुदाय, व्यक्ति या धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाली जानकारी, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी साझा न करें। साथ ही, तथ्यहीन अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना अपने नजदीकी थाना और कंट्रोल रूम के नंबर 8987790664 और 9798300836 पर दें। या फिर 112 पर कॉल करके दें।

वहीं दूसरी तरफ झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए जो मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है, वह बेहद हाईटेक है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति किसी अज्ञात सर्वर से कोई मैसेज वायरल करता है तो तुरंत मॉनिटरिंग सेल के द्वारा साइबर टीम को यह सूचना दी जाएगी। सोशल मीडिया के अलग-अलग विंग के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement Advertisement

रांची

इसे भी पढ़ें : जुगसलाई थानेदार सहित आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 20 थाना क्षेत्रों में आसमान से निगहबानी
Next Article CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, शोभायात्रा में बाइक रैली निकालने पर रोक

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.