Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 09:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, शोभायात्रा में बाइक रैली निकालने पर रोक
Headlines

CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, शोभायात्रा में बाइक रैली निकालने पर रोक

April 5, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी शनिवार को अधिकारियों के साथ रामनवमी महोत्सव के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुनियोजित तरीके से अफवाह या अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी हाल में नहीं बख्शे। पूरे राज्य में रामनवमी महोत्सव आपसी प्रेम-सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इस पर फोकस रखें। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि रामनवमी महोत्सव पर शोभायात्रएं एवं अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं, इसलिए यह समय काफी संवेदनशील हो जाता है, इस चलते वैसे चिन्हित स्थान जहां इन आयोजनों के समय कोई छोटी-बड़ी घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है उन जगहों पर विशेष चौकसी रखी जाए। लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को डीजे बजाने से संबंधित हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश की प्रति उपलब्ध कराना हर हाल में सुनिश्चित करें। हाई कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों पर क्या कार्रवाई किए जाने का नियम है, यह जानकारी अखाड़ा समितियों को दें, ताकि नियम का उल्लंघन नहीं हो। शोभायात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से नजर रखी जाए। शोभायात्रा का भौतिक सत्यापन अवश्य करें। शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर रखें। पुलिस प्रशासन द्वारा यह अपील किया जाए कि किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गाना नहीं बजाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलूस और शोभायात्रा देखने के उपरांत घर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

शोभायात्रा के दौरान किसी भी हाल में नहीं निकलेगी बाइक रैली

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी महोत्सव के दौरान आयोजित शोभा यात्राओं पर बाइक रैली निकालने की नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। किसी भी हाल में बाइक रैली न निकले यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाइक रैली से आम जनमानस के साथ-साथ रैली आयोजकों पर असुरक्षा का खतरा बढ़ता है अतएव बाइक रैली पर मजबूती के साथ रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शोभायात्रा या जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहे। किसी भी जगह अथवा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगड़ती है या बिगड़ी हुई दिखती है तो उसकी सूचना पुलिस हैडक्वाटर तथा कंट्रोल रूम को शीघ्र दें। पुलिस प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं पर भी पैनी नजर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिगड़ती स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कुछ देर तक म्यूजिक सिस्टम को बंद कराई जाए, ताकि हालात पर नियंत्रण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद रहे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। कोई भी अप्रिय घटना न घटे, इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ पुलिस प्रशासन अपना कार्य करे।

परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों पर लम्बे समय तक शोभायात्रा या जुलूस निकाले जाते हैं उन क्षेत्रों का इनपुट विभिन्न माध्यमों से निरंतर लेते रहें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रामनवमी महोत्सव की परंपराओं का विशेष ध्यान रखें, परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं। परंपराओं से हटकर अगर किसी प्रकार के नए तरीके के जुलूस अथवा शोभायात्रा निकलती है ,जो विधि-व्यवस्था के संधारण में चुनौती बनती है वैसे आयोजनों पर अविलंब रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक दूसरे समुदायों के बीच किसी भी हाल में कोई झड़प या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दहशतगर्तों पर सख्ती नजर रखी जाए। राज्य के भीतर रामनवमी महोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा, अमन-चैन, प्रेम-सौहार्द बरकरार रहे यह सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और आम जनमानस तक सकारात्मक संदेश प्रेषित करने की व्यवस्था रखें।

ये रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद राव लाटकर, आईजी ऑपरेशन एवी होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, एसपी ऑपरेशन अमित रेणु और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के DC, SSP, SP मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :रांची पुलिस की अपील : शांति, सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची पुलिस की अपील : शांति, सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें
Next Article चाईबासा में 5-5 किलो के 4 IED डिफ्यूज, 16 बंकर तहस-नहस

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.