अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : जिश्मफरोशी का गंदा धंधा करने वालों को हजारीबाग पुलिस ने आज यानी मंगलवार को तगड़ा झटका दिया है। इस गंदे धंधे में शामिल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। दरअसल, हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि जिले के कई होटलों में जिश्मफरोशी का धंधा चल रहा है। यहां चंद रुपयों की खातिर सेज सजाने के वास्ते लड़कियां परोस दी जाती हैं। मिली इंफॉर्मेशन को पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने काफी गंभीरता से लिया। सदर SDPO और छह मजिस्ट्रेट की देखरेख में कई टीमें गठित की गयी। पुलिस की गठित टीमों ने अलग-अलग होटलों में एक साथ रेड मारी और सभी जगहों से कुल 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन होटलों में रेड मारी गयी उनमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका शामिल हैं। सभी होटलों को तुरंत सील कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं, SP ने सख्त लहजे में कह दिया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध धंधे को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : सदा के लिए खामोश हो गयी ‘चुलबुली’… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक लूटता रहा आबरू, फिर…

