Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RMC का फरमान : कचरा का यह नियम तोड़ा तो सीधे 5000 का हर्जाना
Headlines

RMC का फरमान : कचरा का यह नियम तोड़ा तो सीधे 5000 का हर्जाना

September 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RMC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : RMC यानी नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में निगम ने गीला और सूखा कचरा अलग करने (स्त्रोत पृथक्करण) पर विशेष ध्यान दिया है। इसको लेकर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी मकसद से गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने नगर निगम की टीम और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर और प्रतिष्ठानों में गीला और सूखा कचरा अलग रखना होगा और निगम को उसी रूप में कचरा देना होगा।

प्रशासक ने अधिकारियों को दिये निर्देश

बैठक के दौरान प्रशासक ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब लोग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि…

  • निगम की टीम बड़े पैमाने पर जन-जागरूकता अभियान चलाए और स्त्रोत पृथक्करण पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करे।
  • कचरा संग्रहण करने वाली सभी गाड़ियों में जिंगल बजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोग गीला-सूखा कचरा अलग करने की अपील सुन सकें और नियमों की जानकारी मिल सके।
  • सभी बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला, होटल, बड़े भवन और प्रतिष्ठान को गीला-सूखा कचरा अलग देने का निर्देश दिया जाए।
  • नियम का पालन न करने पर भवन या प्रतिष्ठान के बाहर नोटिस चस्पा किया जाएगा।

झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत जुर्माने

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नियम तोड़ने वालों पर QR Code (कैशलेस) के जरिए जुर्माना लगाया जाएगा :

  • नोटिस के बाद भी मिक्स कचरा देने पर – ₹5000 तक जुर्माना
  • सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर – ₹5000 तक जुर्माना
  • निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) कचरा सड़कों पर डालने पर – ₹5000 तक जुर्माना
  • सिंगल यूज प्लास्टिक या प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर – सामान जब्त कर दंड वसूला जाएगा।
  • प्रत्येक प्रतिष्ठान को दो डस्टबिन रखना अनिवार्य है, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।
  • लगातार उल्लंघन की स्थिति में प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

आगामी त्योहारों को लेकर विशेष निर्देश

दुर्गा पूजा और अन्य पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निगम ने “सफाई तो होकर रहेगी 4.0” अभियान तेज करने का फैसला लिया है। इस अभियान के तहत पूजा समितियों और श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ वातावरण देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक प्रशासक, इनफोर्समेंट शाखा, स्वच्छता शाखा, स्वच्छता कॉरपोरेशन, पीएमसी और जोनल सुपरवाइजर शामिल रहे।

नागरिकों से अपील

RMC यानी रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर ही कचरा संग्रहण गाड़ियों को दें और एक स्वच्छ राँची बनाने में अपना योगदान दें।

इसे भी पढ़ें : रांची के स्लम बस्तियों में लगेगा हेल्थ कैंप, तैयारियों में जुटा RMC

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनगरपालिका चुनाव 2025 : वोटर लिस्ट से लेकर बूथ तक… DC ने दिए कड़े निर्देश
Next Article झालसा के निर्देश पर अचानक गढ़वा जेल पहुंचे अधिकारी, फिर…

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.