Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झालसा के निर्देश पर अचानक गढ़वा जेल पहुंचे अधिकारी, फिर…
झारखंड

झालसा के निर्देश पर अचानक गढ़वा जेल पहुंचे अधिकारी, फिर…

September 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गढ़वा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : झालसा यानी झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के निर्देश पर गढ़वा जेल का विशेष निरीक्षण किया गया। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के सुकन्या सांता बनाम भारत संघ मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जेलों में जाति आधारित भेदभाव और श्रम विभाजन जैसी प्रथाओं को समाप्त करना है।

निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव निभा रंजना लकड़ा ने किया। उन्होंने विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों के व्यक्तिगत विवरणों और श्रम रजिस्टरों का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण में विशेष ध्यान यह रखा गया कि किसी भी कैदी को उसकी जाति के आधार पर कोई अलग या विशेष कार्य न सौंपा जाए।

auto

सचिव लकड़ा ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रम का आवंटन निष्पक्ष और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय जेलों में जाति आधारित भेदभाव और अलगाव को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे कारागार व्यवस्था अधिक न्यायसंगत और मानवीय बन सकेगी।”

निरीक्षण के दौरान गढ़वा एसडीओ और प्रभारी जेल अधीक्षक संजय कुमार, एलईडीसी सुधीर कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने सचिव के निर्देशों का समर्थन करते हुए जेल में सुधार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : नगरपालिका चुनाव 2025 : वोटर लिस्ट से लेकर बूथ तक… DC ने दिए कड़े निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRMC का फरमान : कचरा का यह नियम तोड़ा तो सीधे 5000 का हर्जाना
Next Article ‘मौ’त की घाटी’ की निगहबानी अब करेगी ‘तीसरी आंख’

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.