Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 09:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शहडोल: सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल के बाद पर एसपी ने सूबेदार को किया निलंबित, दिये जांच के आदेश
Headlines

शहडोल: सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल के बाद पर एसपी ने सूबेदार को किया निलंबित, दिये जांच के आदेश

February 6, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र में बीते 4 फरवरी को शहडोल से बुढार मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप यातायात पुलिस की सूबेदार अभिनव राव और वाहन सवारों के साथ हुए मारपीट मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सोमवार को सूबेदार अभिनव राय को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि घटना से संबंधित वायरल वीडियो में प्रथम दृष्ट्या पुलिस अधिकारी सूबेदार अभिनव राय (तैनाती यातायात) द्वारा अभद्र व्यवहार करना प्रतीत होता है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस को ध्यान में रखते हुए सूबेदार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही समूचे घटनाक्रम के संबंध के जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल को निर्देशित किया गया हैं।

ज्ञात हो कि 4 फरवरी की दोपहर बुढ़ार की ओर से शहडोल जा रही एक लाल रंग की कार टोलप्लाजा के पास यातायात पुलिस ने रोका और दस्तावेज जांच करने के बाद एक हजार का चालान काटने लगे। इसका कार सवारों ने विरोध किया तो विवाद की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर गए और मामले को समझौते के आधार पर निपटा दिया। इस घटना को लेकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें सूबेदार भी मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। पहले यह बात सामने आई थी कि सूबेदार के साथ मारपीट की गई है लेकिन वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला पलट गया और पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई कर दी है। इस मामले को लेकर कुछ संगठन भी विरोध करने लगे थे कि पुलिस के अधिकारी ने अभद्रता की है जिसे विभाग समझौता करके बचा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस में कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

auto

घटना के बाद सूबेदार ने ही पहली सूचना सोहागपुर थाने को दी थी। उसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस की छवि खराब ना होने पाए इस कारण से समझौता करा दिया। वहीं यातायात पुलिस के सूबेदार एवं अन्य कर्मचारियों का कहना है कि पहले कार सवार ने ही अभद्रता की है और वह जब गाली गलौज करने लगे तब सूबेदार ने उसका जवाब दिया है। कार सवार अपने किसी स्वजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इस घटना के कारण व समय पर वहां भी नहीं पहुंच पाए। मामला जो भी हो लेकिन प्रथम दृष्टया पुलिस अधीक्षक ने सूबेदार को निलंबन पर कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग प्रलय… कांपी धरती, 1300 से अधिक मौतें,  हजारों घायल
Next Article मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.