Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 09:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शादी के वास्ते बोली तो दे दी खौफनाक मौ’त, 8 महीने बाद मिले हड्डी के 19 टुकड़े
Headlines

शादी के वास्ते बोली तो दे दी खौफनाक मौ’त, 8 महीने बाद मिले हड्डी के 19 टुकड़े

April 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bokaro : बोकारो के खूंटाडीह गांव की 18 वर्षीय कुमारी पुष्पा महतो के मामले ने जब शुरुआत में अपहरण का रूप लिया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह कहानी इतनी भयावह मोड़ ले लेगी। लेकिन जब विशेष जांच टीम (SIT) घटनास्थल पर पहुंची, तो झाड़ियों के बीच से बरामद हुए 19 हड्डी के टुकड़ों ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी।

झाड़ियों में छिपा था सच, जो अपहरण नहीं बल्कि हत्या थी

24 जुलाई 2025 को परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला अपहरण का मानकर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन जैसे-जैसे तकनीकी और मानवीय साक्ष्य सामने आए, पूरा मामला हत्या की ओर मुड़ गया। SIT ने जब चास कॉलेज के पीछे स्थित सुनसान जंगल में छानबीन की, तो वहां से जो बरामदगी हुई उसने जांच टीम को भी झकझोर दिया। झाड़ियों में छिपे मिले शरीर के अवशेष, जिनमें 19 हड्डी के टुकड़े शामिल थे, इस बात का संकेत थे कि अपराध कितना क्रूर और सुनियोजित था।

मोबाइल कॉल डिटेल ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली। इसी दौरान सामने आया कि वह लगातार खूँटाडीह गांव के ही दिनेश कुमार महतो (26 वर्ष) के संपर्क में थी। शुरुआती जांच ने रिश्ते और बातचीत की एक अलग कहानी दिखाई, लेकिन आगे की जांच ने इसे खौफनाक मोड़ दे दिया।

शादी के दबाव से उपजा विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी दिनेश कुमार महतो ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतका उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव और गुस्से में उसने हत्या की साजिश रच डाली।

कॉलेज से जंगल तक का आखिरी सफर

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को पुष्पा महतो चास कॉलेज में नामांकन के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसे बातचीत के बहाने कॉलेज के पीछे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान जंगल और झाड़ी वाले इलाके में ले गया। वहां पहुंचते ही उसने चाकू से हमला कर युवती की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। भागते समय उसने खून लगा चाकू भी रास्ते में फेंक दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

घटनास्थल से बरामद हुए 19 हड्डी के टुकड़े

SIT टीम ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए, जिनमें हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका द्वारा पहना गया कपड़ा, 19 हड्डी के टुकड़े, सिर के बाल  काले रंग का रबर बैंड और आरोपी के चार मोबाइल फोन शामिल हैं। इन बरामदगी ने पूरे मामले को हत्या के रूप में पूरी तरह स्थापित कर दिया।

गिरफ्तारी के बाद खुला पूरा सच

पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

गांव में मातम, इलाके में सनसनी

इस घटना के खुलासे के बाद खूंटाडीह गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में इस क्रूर हत्या को लेकर गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है। SIT अब इस मामले की हर कड़ी को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या की योजना कितनी पहले से बनाई गई थी और इसमें और कोई शामिल तो नहीं था।

इसे भी पढ़ें : फौज में नौकरी के नाम पर ऐंठा मोटा माल, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त, हाई लेवल मीटिंग में SSP दे गए सख्त निर्देश
Next Article SDM सस्पेंड… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.