Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 06:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोबाइल का सारा काम कराती थी किरायेदार से, पड़ गये लेने के देने… जानें कैसे
Headlines

मोबाइल का सारा काम कराती थी किरायेदार से, पड़ गये लेने के देने… जानें कैसे

July 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
किरायेदार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : जिस शख्स पर भरोसा कर किराये पर मकान दिया, रहने का आसरा दिया… उसने ही बैंक खाते में सेंधमारी कर दी। इल्जाम है कि महिला अनिमा तिग्गा के बैंक खाते से उसके किरायेदार ने ही 1 लाख 88 हजार 570 रुपये उड़ा लिये। इस किरायेदार का नाम अभिषेक कुमार बताया गया। करीब 21 साल का अभिषेक कुमार मूल रूप से बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह रांची में अनिमा तिग्गा के घर पर बतौर किरायेदार रह रहा था। वह थर्ड इयर का स्टूडेंट है रांची में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। अनिमा तिग्गा का घर रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र के डूगडूगिया बस्ती में है। अनिमा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस को उसने बताया कि बीते 2 जून से 15 जून के बीच उनके पीएनबी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई और पीएनबी क्रेडिट कार्ड से लगातार अवैध ट्रांजैक्शन हुए हैं। यह ट्रांजैक्शन उसने नहीं किये हैं। साइबर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज तफ्तीश शुरू की।

टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। एक क्लू मिला और पुलिस ने किरायेदार अभिषेक कुमार को उठा लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिषेक UPI ट्रांजैक्शन और मोबाइल से जुड़े अन्य कामों में अक्सर मकान मालकिन अनिमा की मदद करता था। उसे अनिमा का पिन तक मालूम था। 2 जून को अनिमा का मोबाइल फोन उसके टेबल पर रखा हुआ था। अभिषेक के मन में खोट आ गया। उसने हौले से अनिमा के मोबाइल से उसका सिम कार्ड निकाल लिया और उसमें ब्लैंक सिम डाल दिया। उसी सिम का इस्तेमाल कर उनके खातों से UPI आईडी बनाकर विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्र में स्कैनरों के जरिये पैसों का ट्रांजैक्शन किया और उन्हें कैश में बदल लिया। इस कांड का खुलासा करने के लिए DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और साइबर डीएसपी की देखरेख में टीम ने संदेही गुनहगार को धर दबोचा है। साथ ही पुलिस यह पता लगा रही है कि फ्रॉडबाजी के काम में अभिषेक के साथ और कौन-कौन हैं। सुनें क्या बोल रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर…

Advertisement Advertisement

मोबाइल का सारा काम कराती थी किरायेदार से, पड़ गये लेने के देने… रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/wAI1wMu5OV

— News Samvad (@newssamvaad) July 22, 2025

इसे भी पढ़ें : हर चौथा शादीशुदा जोड़ा मोटापे का शिकार, ICMR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCBSE के सभी स्‍कूलों में अब चप्पे-चप्पे की होगी निगरानी, बस बच जायेंगे ये जगह
Next Article एलिमनी में महिला ने मांगी BMW और 12 करोड़ कैश, SC ने कहा- खुद कमाकर खाइये

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.